जब भी प्राचीन मिस्र का नाम आता है, मन में तरह-तरह के सवाल पैदा हो जाते हैं, जैसे ममी, मकबरा, पिरामिड। यहां अक्सर प्राचीन समय की ममी मिलती रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसी रहस्यमय ममी की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसे आज तक जिसने भी छुआ, उसकी मौत हो गई।
2 of 8
तूतेनखामून की ममी
- फोटो : evelyn-herbert.blogspot.com
ये रहस्यमय ममी मिस्र के सबसे कम उम्र के राजा तूतेनखामून की थी, जो करीब 3200 साल से जमीन के अंदर दफन थी। इसे 97 साल पहले यानी साल 1922 में खोजा गया था। ब्रिटिश पुरातत्ववेत्ता हॉवर्ड कॉर्टर ने इस रहस्यमय ममी की खोज की थी।
3 of 8
तूतेनखामून का मकबरा
- फोटो : evelyn-herbert.blogspot.com
कहते हैं कि तूतेनखामून की कब्र के नीचे बेशकीमती खजाना गड़ा हुआ था। जब उनकी कब्र खोजी गई, तो पुरातत्ववेत्ताओं को उनकी ममी के नीचे सीढ़ियां मिलीं, जिससे एक कमरे तक पहुंचने का रास्ता था। वो कमरा सोने-चांदी से भरा हुआ था।
4 of 8
तूतेनखामून का मकबरा
- फोटो : evelyn-herbert.blogspot.com
तूतेनखामून के मकबरे के दरवाजे पर मिस्र की प्राचीन भाषा में एक चेतावनी भी लिखी हुई थी। चेतावनी में साफ-साफ लिखा हुआ था कि जो भी राजा तूतेनखामून की शांति को भंग करेगा, उसकी मौत हो जाएगी।
5 of 8
तूतेनखामून की ममी
- फोटो : evelyn-herbert.blogspot.com
हालांकि इसके बावजूद पुरातत्ववेत्ताओं ने उस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया, जिसका असर ये हुआ कि एक-एक कर हॉवर्ड कॉर्टर की टीम के सभी सदस्यों की मौत हो गई। इन सभी लोगों ने मिलकर कब्र से तूतेनखामून की ममी हटाकर खजाना निकाला था।