पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए भगवान ने छोटे-बड़े हर तरह के जीव-जंतु बनाए हैं। इनमें से एक चींटी भी है। आपने अक्सर देखा होगा कि चीटियां हमेशा एक लाइन में ही चलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? चलिए हम बताते हैं कि इसके पीछे कौन सा रहस्य छुपा हुआ है?
2 of 8
चींटियां
- फोटो : Terminix
चींटियां सामाजिक प्राणी होती हैं, जो कॉलोनी में रहती हैं। इस कॉलोनी में रानी चींटी, नर चींटी और बहुत सारी मादा चीटियां होती हैं। रानी चींटी के बच्चों की संख्या लाखों में होती है। नर चींटियों की पहचान ये होती है कि उनके पंख होते हैं, जबकि मादा चींटियों के पंख नहीं होते हैं।
3 of 8
लाल चींटी
- फोटो : Social media
वैसे आमतौर पर हम सिर्फ लाल और काली चींटियों के बारे में ही जानते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में चींटियों की 12 हजार से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। अंटार्कटिका को छोड़कर दुनिया के हर कोने में चींटियां पायी जाती हैं।
4 of 8
बुलेट एंट (चींटी)
- फोटो : Flickr
दुनिया की सबसे खतरनाक चींटियां ब्राजील में स्थित अमेजन के जंगलों में पायी जाती हैं। कहते हैं वो इतना तेज डंक मारती हैं, जैसे लगता है बंदूक की गोली शरीर में घुस गई हो। इसी खासियत की वजह से इन चींटियों को 'बुलेट एंट (चींटी)' के नाम से जाना जाता है।
चींटियां सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले कीड़े की श्रेणी में आती हैं। दुनिया में कुछ कीड़े ऐसे हैं, जो महज कुछ दिन या कुछ घंटे ही जीवित रहते हैं, वहीं इसके विपरीत एक विशेष प्रजाति 'पोगोनॉमीमेक्स ऑही' की रानी चींटी 30 सालों तक जिंदा रहती है।