Mysterious Cave: धरती पर आज भी कई रहस्य मौजूद हैं जिनका खुलासा होना बाकी है। अक्सर वैज्ञानिक अपनी खोजबीन में कई हैरतगेंज खुलासे करते रहते हैं। अब इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी गुफा की खोज की है जिसमें 50 हजार साल तक प्राचीन इंसान रहे। वैज्ञानिकों की यह खोज बेहद हैरान करने वाली है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्राचीन इंसानों की कई पीढ़ियां इस रहस्यमयी गुफा में रही होंगी।
Mysterious Cave: इस रहस्यमयी गुफा में 50 हजार सालों तक रहे प्राचीन इंसान, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य
वैज्ञानिकों को इस गुफा से यह जानकारी मिली है कि नीएंडरथल मानव और आधुनिक इंसानों में क्या अंतर था और दोनों ने किस प्रकार अपना जीवन बिताया होगा। 65 हजार साल पहले से नीएंडरथल मानव इस गुफा का इस्तेमाल कर रहे हैं। आधुनिक इंसानों ने 50 हजार साल पहले इस गुफा का इस्तेमाल करना शुरू किया था। इस गुफा में अंदर पेंटिंग बनाते थे। इसके अलावा इसी स्थान पर लोगों को दफनाते भी थे। इस गुफा में इससे ज्यादा किसी काम के सबूत नहीं मिले हैं।
स्पेन में स्थित यूनिवर्सिटी ऑप काडिज के आर्कियोलॉजिस्ट जोस रमोस मुनोज ने इस गुफा के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने कहा है कि हमने 50 रेडियोमेट्रिक डेट्स निकाली हैं। उन्होंने कहा कि पैलियोलिथिक कलाकारी की उम्र का पता लगाया है। उन्होंने बताया है कि इससे पता चला है कि इस गुफा ने इंसानों को बदलते हुए देखा है।
उन्होंने बताया है कि यह बात करीब 58 हजार साल पुरानी है। इस गुफा से इस बात के सबूत मिलते हैं कि यहां कला से संबंधित कई गतिविधियां मिलती थीं। इस गुफा का खनन कार्य 2011 से 2018 के बीच किया गया है। इस गुफा का मुख्य दरवाजा बहुत छोटा और संकरा है।
इस गुफा के अंदर जाने पर कई परतों में गुफाएं मिली हैं और कई रास्त पाए गए हैं। कई बड़े हॉलनुमा क्षेत्र भी नजर आए हैं जिनमें इंसानी जीवन के सबूत पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने कोशिश की इसके सबसे अंदरूनी और निचले तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि यहां 58 हजार साल पुरानी दीवार पेंटिंग पाई गई जनिकी उम्र 43 हजार साल तक की भी हैं। स्टडी में पता चला है कि आधुनिक इंसान इस क्षेत्र में 35 हजार साल पहले आए थे।