Mysterious Places: दुनिया में कई रहस्यमयी और अनोखी जगहे हैं। इन जगहों के बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिक भी कई रहस्यों से आज तक पर्दा नहीं उठा पाए हैं। कई रहस्यमयी जगहों पर जाने पर रोक है। इन जगहों में कई एलियंस, भूतों और दूसरी वजहों से रहस्यमयी हैं। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा।
उलुरु, ऑस्ट्रेलिया
उलुरु (एयर्स रॉक) ऑस्ट्रेलिया आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बलुआ पत्थर की एक चट्टान है, जो कछुए के ऊपरी खोल की तरह नजर आती है। बताया जाता है कि यहां पर आदिवासी रहते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पहाड़ी का दिन में कई बार रंग बदलता रहता है। दुनिया की इकलौती पहाड़ी है, जिसका का रंग बदलता रहता है। माना जाता है कि यह पहाड़ी 50 हजार साल पुरानी है। ऐसा क्यों होता है, इस रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है।