Tirupati Balaji Temple: भारत में कई चमत्कारिक और प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन मंदिरों में दक्षिण भारत में स्थित भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर भी शामिल है। भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर अपने चमत्कार के लिए भारत समेत पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह मंदिर भारतीय वास्तु कला और शिल्प कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित है और यह भारत के मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक है।
तिरुपति बालाजी का वास्तविक नाम श्री वेंकटेश्वर स्वामी है जो स्वयं भगवान विष्णु हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ तिरुमला में निवास करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान वेंकटेश्वर के सामने प्रार्थना करते हैं, उनकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। भक्त अपनी श्रद्धा के मुताबिक, यहां आकर तिरुपति मंदिर में दान करते हैं।
2 of 5
मुस्लिम दंपती ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दान दिए 1.02 करोड़
- फोटो : iStock
अब इस बीच एक मुस्लिम दंपती ने तिरुपति बालाजी मंदिर में 1.02 करोड़ रुपए दान किया है। चेन्नई के रहने वाले अब्दुल गनी और उनकी पत्नी सुबीना बानो ने मंदिर को ये बड़ा दान दिया है। अब्दुल गनी एक व्यापारी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम दंपती द्वारा दिए गए दान के पैसे में 87 लाख रुपए पद्मावती रेस्ट हाउस के फर्नीचर और बर्तनों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
3 of 5
मुस्लिम दंपती ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दान दिए 1.02 करोड़
- फोटो : iStock
इसके अलावा बचे दान के 15 लाख रुपये को एसवी अन्ना प्रसादम ट्रस्ट को दिया जाएगा। एसवी अन्ना प्रसादम ट्रस्ट हर दिन श्रद्धालुओं को फ्री में भोजन करवाता है। मुस्लिम दंपती ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारी एवी धर्मा रेड्डी को चेक के रूप में 1.02 करोड़ रुपए दिए। मंदिर की तरफ से मुस्लिम दंपती को प्रसाद दिया गया।
4 of 5
मुस्लिम दंपती ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दान दिए 1.02 करोड़
- फोटो : iStock
कारोबारी अब्दुल गनी ने इससे पहले भी मंदिर को दान दिया था। मुस्लिम दंपती ने 35 लाख रुपए का रेफ्रिजरेटर दान दिया था जिससे तिरुपति बालाजी मंदिर में सब्जियों को सड़ने से बचाया जा सके। साल 2020 में कोराना काल के दौरान कीटाणुनाशक स्प्रे करने के लिए एक ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर दान दिया था।
5 of 5
मुस्लिम दंपती ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दान दिए 1.02 करोड़
- फोटो : iStock
तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त दान करते हैं। यहां लोग अपने सिर के बाल भी दान करते हैं। कुछ दिनों पहले बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी तिरुमाला मंदिर में 1.5 करोड़ रुपए दान दिए थे।