फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3000 साल पुरानी ममी पर वैज्ञानिकों ने किया रिसर्च, खोले कई चौंकाने वाले राज

Sat, 13 Jul 2019 05:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Mummies secret scientists find how to preserved hair of ancient egyptian noblewomen
ममीज के रहस्य - फोटो : Kurchatov institute/east2west news

मिस्र के पिरामिडों और ममी में हमेशा से दुनिया की दिलचस्पी रही है। समय-समय पर कई ऐसा चौंकाने वाली खोजें हुई हैं, जिन्होंने दुनिया का आश्चर्य में डाल दिया है। कुछ ऐसी ही खोज मॉस्को के कुर्चतोव इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने की है, जो शायद ही अब तक कभी हुई हो।

Mummies secret scientists find how to preserved hair of ancient egyptian noblewomen
ममीज के रहस्य - फोटो : Kurchatov institute/east2west news

दरअसल, वैज्ञानिकों ने प्राचीन मिस्र की तीन ममी के बालों पर शोध किया, जो करीब 3000 साल तक सुरक्षित रहे। रूसी वैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया है कि आखिर ये बाल इतने लंबे समय तक कैसे संरक्षित रहे। इस शोध में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। 

Mummies secret scientists find how to preserved hair of ancient egyptian noblewomen
ममीज के रहस्य - फोटो : Kurchatov institute/east2west news

शोधकर्ताओं का दावा है कि एक खास तरह के बाम के कारण ममी के बाल 3000 साल तक सुरक्षित रहे। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ममी के बालों पर देवदार का गोंद लगाया गया था, जिसमें कई तरह के प्राकृतिक रसायन थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mummies secret scientists find how to preserved hair of ancient egyptian noblewomen
ममीज के रहस्य - फोटो : Kurchatov institute/east2west news

शोधकर्ताओं ने बालों के रहस्य का पता लगाने के लिए इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया, जिसमें पता चला कि बालों पर लगाए गए बाम में बीफ फैट, अरंडी, पिस्ता का तेल और मधुमक्खियों से तैयार किया हुआ मोम शामिल था। 

विज्ञापन
Mummies secret scientists find how to preserved hair of ancient egyptian noblewomen
ममीज के रहस्य - फोटो : Kurchatov institute/east2west news

रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि ममी को तैयार करने के लिए दो तरह का लेप तैयार किया जाता था। इनमें से एक बालों पर लगाया जाता था और दूसरा शरीर पर। रिसर्च में जिन ममीज का इस्तेमाल किया गया था, वो फिलहाल मॉस्को के पुशकिन स्टेट म्यूजियम में रखी गई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed