दमोह के सेंट जॉन्स स्कूल के मुख्य द्वार पर पुलिस ने गुरुवार रात को बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी। शुक्रवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे, तो स्कूल के मुख्य द्वार का दरवाजा बंद मिला। स्कूल का एक और द्वार है, लेकिन वहां निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से उस रास्ते से स्कूल में प्रवेश नहीं हो सकता। शुक्रवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो वहां हंगामा हो गया। काफी देर तक बच्चे और उनके माता-पिता परेशान होते रहे। स्कूल के कर्मचारियों ने स्कूल के अंदर जाने के लिए इंतजाम करने की कोशिश की, लेकिन सारे प्रयास विफल रहे। तब स्कूल प्रबंधन ने अनिश्चित काल के लिए स्कूल में छुट्टी कर दी है। स्कूल की प्राचार्य का कहना है कि पुलिस ने बिना नोटिस दिए यह कार्रवाई की है।
Damoh News: एमपी पुलिस ने दमोह के इस स्कूल में करवा दी अनिश्चित काल के लिए छुट्टी, बच्चों को लौटना पड़ा घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 23 Jun 2023 05:33 PM IST
सार
दमोह के सेंट जॉन्स स्कूल के मुख्य द्वार पर गुरुवार रात को पुलिस ने रातोंरात बाउंड्री वॉल खड़ी करवा दी। शुक्रवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो मुख्य द्वार पर बाउंड्री वॉल मिली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को एक दिन की छुट्टी करनी पड़ी।
विज्ञापन