क्रिसमस का त्योहार बहुत ही नजदीक है। इस त्योहार में बच्चों को अच्छे से अच्छे गिफ्ट दिए जाते हैं। यही नहीं बच्चों की भी चाह होती है कि सांता आए और उनका पसंदीदा चीज गिफ्ट में दे जाएं। क्रिसमस के समय हर घरों में उपहारों की भरमार हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के मिशिगन में रहने वाले एक दंपति के साथ। उनके घरों पर जब गिफ्ट आइटम आने का सिलसिला शुरु हुआ तो उन्हें लगा कि परिवार वाले या रिश्तेदारों नें बच्चों के लिए भेजा होगा, लेकिन सच्चाई कुछ और थी।
2 of 6
amazon alexa
- फोटो : Amazon
आजकल का दौर इंटरनेट का है। गुगल, सिरि और अलेक्सा जैसे प्लेटफॉर्म तैयार किये गए हैं जो इंसान के आदेश का पालन करते हैं। अमेरिकन दंपति के बच्चों ने भी कुछ ऐसा ही किया। बच्चों ने अलेक्सा को खिलौने ऑर्डर करने को कहा तो उसने मना नहीं किया। आज्ञा का पालन करते हुए अलेक्सा ने खिलौने ऑर्डर कर दिया और उसका भुगतान भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर दिया।
3 of 6
वेरोनिका एस्टेल और बच्चें
- फोटो : डेली मेल
खबरों के मुताबिक वेरोनिका एस्टेल हैरान हो गईं जब उनके घर खिलौनों से भरा बॉक्स आने लगा। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह खिलौने उनके दोस्तों या फिर परिवारवालों ने भेजे होंगे। लेकिन वेरोनिका उस समय चौंक गई जब बच्चों ने बताया कि ये खिलौने उन्होंने अलेक्सा के माध्यम से मंगवाए हैं और इनका भुगतान भी क्रेडिट कार्ड के जरिए कर दिया है।
4 of 6
वेरोनिका एस्टेल और बच्चें
- फोटो : डेली मेल
बता दें कि बच्चों ने मां के क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब 28 हजार रुपये के खिलौनों की खरीदारी कर डाली है। वेरोनिका एस्टेल ने इन खिलौनों और बच्चों का वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वेरोनिका का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
5 of 6
वेरोनिका एस्टेल और बच्चें
- फोटो : डेली मेल
वेरोनिका ने ‘डेली मेल’ को बताया कि उनके पति घर से बाहर जा रहे थे, तभी उन्होंने इन बक्सों को रिसीव किया और घर में रख दिया। जब मैंने बक्सों को देखा तो वह खिलौनों से भरे थे। मैंने सोचा कि यह खिलौने बच्चों की दादी या फिर मेरी बहन ने क्रिसमस गिफ्ट तौर पर भेजे होंगे। हालांकि, उन बक्सों पर किसी के नाम नहीं लिखा था।