पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 26 किलो वजनी क्रोकर मछली के बहुत ऊंची कीमत पर बिकने की चर्चा काफी जोरों पर है। ग्वादर जिले में पकड़ी गई ये मछली 7 लाख 80 हजार रुपए में बिकी। आपको बता दें कि ये मछली काफी वजनी और कई खूबियों के वजह से काफी महंगी होती है। कुछ साल पहले भी ये मछली 17 लाख रुपये में बिकी थी। आपको बता दें कि क्रोकर मछली कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके शरीर में पाए जाने वाले एयर ब्लैडर का सर्जरी में इस्तेमाल होता है। इसका इस्तेमाल कर ऐसे टांके बनाए जाते हैं, जो सर्जरी के बाद काम आते हैं। ये टांके इंसान के शरीर में काफी आसानी से घुल जाते हैं और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। खासकर ये टांके हार्ट सर्जरी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की एक रिसर्च के मुताबिक, लार्ज यलो क्रोकर मछली मेडिसिन की दुनिया में काफी पूछ-परख रखती है।
कहानी क्रोकर मछली की: बीमारियों के इलाज से लेकर सर्जरी में होती है इस्तेमाल, औषधीय गुणों के कारण लाखों में है कीमत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन