फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: नए साल को लेकर दुनिया के अजीबोगरीब अंधविश्वास, कहीं मछली तो कहीं लंबे नूडल खाने की है परंपरा

Fri, 29 Dec 2023 03:41 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 29 Dec 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
New Year food related superstitions eight new year superstitions around the world
नए साल को लेकर दुनिया के अजीबोगरीब अंधविश्वास - फोटो : istock

New Year Superstitions: दुनिया के अलग-अलग हिस्से में नए साल के मौके पर कई अजीबोगरीब अंधविश्वासों को माना जाता है, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। नया साल आने में अब कुछ दिन ही हैं। नए साल के पहले दिन को सभी लोग अलग-अलग तरह से मनाते हैं। कुछ लोग पार्टी करते हैं तो कुछ लोग परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के कई देशों में खाने-पीने को लेकर नए साल में ऐसे-ऐसे अंधविश्वासों को माना जाता है, जो सुनने में बेहद अजीब लगते हैं। इसी कड़ी में आइए इसके बारे में जानते हैं।  



हेरिंग खाने की परंपरा- 
नए साल के पहले दिन नॉर्डिक देशों में हेरिंग मछली (Herring fish) खाने की परंपरा चली आ रही है। इसके पीछे की वजह ये बताई जाती है कि इस मछली का रंग सिल्वर होता है, जो समृद्धि लेकर आती है। 

New Year food related superstitions eight new year superstitions around the world
noodles - फोटो : istock
लंबे नूडल-
जापान में नए साल के पहले दिन ज्यादातर लंबी नूडल वाली डिशेज परोसी जाती है। कई लोग चाउमीन या नूडल्स वाली डिश को बनाने से पहले उसे तोड़ देते हैं, लेकिन जापान में ऐसा नहीं होता। यहां के लोगों का मानना है कि नूडल की लंबाई तरक्की से भरी जिंदगी लाने में मदद करती है।
New Year food related superstitions eight new year superstitions around the world
डोनट खाने की परंपरा - फोटो : istock

डोनट खाने की परंपरा-
नीदरलैंड में न्यू ईयर पार्टी के मौके पर एक प्रकार का डोनट खाने की परंपरा है, जिसमें काफी मात्रा में तेल होता है। मान्यता है कि नए साल के मौके पर यहां पर्चटा नाम का एक राक्षस आता है और लोगों को अपनी तलवार से फंसाकर खा जाता है। इसलिए लोग ज्यादा मात्रा में ये तेल वाला खाना खाते हैं, जिससे लोग उसकी तलवार से फिसल कर बच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year food related superstitions eight new year superstitions around the world
नए साल पर चाकू ना थमाने का रिवाज - फोटो : istock

चाकू ना थमाने का रिवाज-
दुनिया के कई देशों में चम्मच या अन्य कटलरी को लेकर भी अजब-गजब तरह के अंधविश्वास हैं। कुछ जगहों पर माना जाता है कि साल के पहले दिन किसी को चाकू नहीं थमाना चाहिए। ऐसा करने से आगे चलकर आपके रिश्ते उसके साथ खराब हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
New Year food related superstitions eight new year superstitions around the world
नए साल पर चिकन खाना मना - फोटो : istock

नए साल पर चिकन खाना मना-
कुछ देश ऐसे भी हैं जहां नए साल पर चिकन नहीं खाया जाता। इसके पीछे की वजह ये बताई जाती है, क्योंकि चिकन या फाउल जैसे पक्षियों के पंख होते हैं, जो पंख के साथ इंसान की अच्छी किस्मत भी दूर ले जाते हैं। साथ ही चिकन इंसान को पिछले साल के दुखों से दूर होने नहीं देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed