फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच सबसे खतरनाक पुल, जहां जाने से पहले 10 बार सोचते हैं लोग

Wed, 29 May 2019 06:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 29 May 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Most Dangerous Bridge Of World Including China Glass bridge And Peru Rope Bridge
शीशे का पुल, चीन - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी आश्चर्य से भर जाएंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे अजीबोगरीब और खतरनाक पुलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने से पहले आप भी 10 बार सोचेंगे। इन पुलों को देखकर ऐसा लगता है जैसे इन्हें सिर्फ लोगों को डराने के लिए ही बनाया गया है। 

Most Dangerous Bridge Of World Including China Glass bridge And Peru Rope Bridge
शीशे का पुल, चीन - फोटो : Social media

चीन के झांगजियाजी प्रांत में बना पारदर्शी शीशे का यह पुल दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में से एक है। 100 मीटर लंबे इस पुल के आस-पास सिर्फ खतरनाक पहाड़ियां ही हैं। इस पुल के ऊपर से देखने पर नीचे 300 मीटर गहरी खाई नजर आती है। कमजोर दिल वालों के लिए तो इस पुल पर जाना खतरे से खाली नहीं है। 

Most Dangerous Bridge Of World Including China Glass bridge And Peru Rope Bridge
एशिमा ओहाशी ब्रिज, जापान - फोटो : Social media

यह पुल जापान का सबसे खतरनाक पुल है। एशिमा ओहाशी नाम का यह पुल मैत्स्यु और कासाईमेनिटो नाम के दो शहरों को जोड़ता है। यह पुल इतना खतरनाक है कि अगर आपकी गाड़ी का ब्रेक कमजोर हो तो आपकी गाड़ी का दुर्घटनाग्रस्त होने बिल्कुल तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Dangerous Bridge Of World Including China Glass bridge And Peru Rope Bridge
मिल्लाउ वियाडक्ट पुल, फ्रांस - फोटो : Social media

फ्रांस का मिल्लाउ वियाडक्ट पुल दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा पुल है। यह जमीन से 270 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। इस पुल से नीचे देखने पर लोगों की सांसें अटक जाती हैं। 

विज्ञापन
Most Dangerous Bridge Of World Including China Glass bridge And Peru Rope Bridge
रॉयल जॉर्ज ब्रिज, कोलाराडो - फोटो : Social media

कोलाराडो में स्थित रॉयल जॉर्ज सस्पेंसन ब्रिज अमेरिका का सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज है। यह जमीन से 1053 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस पुल को पार करने से पहले लोग 10 बार सोचते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed