बिरयानी एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है, जो दुनियाभर में मशहूर है। भारत में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से इसे बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्पेशल बिरयानी के बारे में बताएंगे, जिसे बनाने के लिए सोना का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी में शुमार इसे दुबई के एक रेस्त्रां ने लॉन्च किया है।
23 कैरेट सोने से तैयार दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी, कीमत इतना की नहीं करेंगे यकीन
दरअसल, इस बिरयानी का नाम 'द रॉयल गोल्ड बिरयानी' है। इसे बड़े से सोने की थाल पर परोसा जाता है। इस बिरयानी में 23 कैरेट खाने योग्य सोना होता है और इसकी एक प्लेट के लिए आपको 19,700 रुपये चुकाने पड़ेंगे। रॉयल गोल्ड बिरयानी को तैयार करने वाले बॉम्बे बोरो रेस्त्रां के मुताबिक, इसमें गोल्ड लीफ कबाब- कश्मीरी मेमने के कबाब, पुरानी दिल्ली मेम्ने चोप्स, राजपूत चिकन कबाब, मुगलई कोफ्ता, और मलाई चिकन कस्तूरी, केसर-तरकारी बिरयानी के बिस्तर पर परोसे जाते हैं।
चटनियों और सॉस में निहारी सालन, जोधपुरी सालन, बादामी सॉस, बादाम और अनार का रायता शामिल होता है। जब इस बिरयानी के सारे आइटम थाली में सजा दिए जाते हैं, तो इसके ऊपर 23 कैरेट गोल्ड की परत लगाई जाती है। सोने की इस परत को आप खा सकते हैं। द रॉयल गोल्ड बिरयानी का कुल वजन 3 किलोग्राम होता है।
द रॉयल गोल्ड बिरयानी में एक खास बात ये भी है कि आप अपने पसंद के चावल चुन सकते हैं। ऑर्डर करने से पहले आपको बिरयानी राइस, कीमा राइस व्हाइट और सेफ्रॉन राइस का ऑप्शन दिया जाता है, जिसके बाद आप चावल की किस्म चुनने के बाद ही आपको बिरयानी सर्व की जाएगी।
बॉम्बे बोरो रेस्त्रां ने अपनी पहली एनीवर्सरी पर इस खास बिरयानी को अपने मेन्यू में शामिल किया है। दुबई में लोग घरों में बिरयानी बनाने के साथ-साथ बाहर में भी खाना खूब पसंद करते हैं। इसी वजह से यहां के रेस्त्रां अपनी बिरयानी के स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।
A post shared by Bombay Borough | Dubai (@bombayborough_uae)