{"_id":"5c2c5593bdec2256d34bd15c","slug":"sunil-gavaskar-could-miss-border-gavaskar-trophy-presentation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो क्या इस बार अपने नाम पर होने वाली ट्रॉफी विजेता को नहीं सौंपेंगे गावस्कर! वजह ने चौंकाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तो क्या इस बार अपने नाम पर होने वाली ट्रॉफी विजेता को नहीं सौंपेंगे गावस्कर! वजह ने चौंकाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Gavaskar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पुरस्कार वितरण से बाहर रह सकते हैं। हालांकि अगर टीम इंडिया सिडनी टेस्ट अपने नाम करने में कामयाब रहती है तो विराट कोहली इस ट्रॉफी के अकेले हकदार होंगे।
2 of 5
सुनील गावस्कर
वहीं, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से न्यौता नहीं मिला है। भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है और पिछले साल अपने देश में ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम इसे बरकरार रखेगी।
3 of 5
सुनील गावस्कर
गावस्कर ने कहा, 'मुझे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने मई में पत्र भेजकर बार्डर गावस्कर ट्रॉफी देने के लिए मेरी उपलब्धता के बारे में पूछा था। मैं जाना चाहता था लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद से मुझसे कोई संपर्क नहीं किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनील गावस्कर
बता दें किर ट्रॉफी के लिए दोनों देश 1996 से एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। गावस्कर की मानें तो सीए ने उनसे मई में एक बार बात की थी। इस मामले पर गावस्कर ने कहा कि वह इसके आदी हो गए हैं। 2015 में भी इसी तरह से हुआ था, तब भी उन्हें निमंत्रण नहीं मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
तब वह कमेंट्री के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद थे। तब गावस्कर ने कहा था कि सच कहूं तो मैं निराश हूं। आज के समय में सब कुछ ईमेल से ही चलता है। एक माह पहले से ही यह जानना जरूरी था कि क्या मैं ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं। मुझे मेरे दोस्त एलन बॉर्डर के वहां मौजूद रहने से खुशी होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।