फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहें, जिन्हें देखकर दंग रह जाते हैं लोग

Thu, 05 Nov 2020 05:11 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
most beautiful and amazing places in the world
रेनबो माउंटेन, चीन - फोटो : Facebook/LH Hair

दुनिया में ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं, जो मन को मोह लेती हैं। इन जगहों को देखने और यहां समय बिताने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इन जगहों पर जाकर आपको खूबसूरती तो देखने को मिलती ही है, साथ ही कई जगहों पर इतिहास से भी रूबरू होने का मौका मिलता है। कई जगहें तो ऐसी भी हैं, जहां का नजारा देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे हम कोई फिल्म देख रहे हों। वाकई इन जगहों की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। आइए जानते हैं दुनिया की कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में...  

most beautiful and amazing places in the world
रेनबो माउंटेन, चीन - फोटो : Facebook/Easyvoyage

चीन में वैसे तो घूमने लायक बहुत ही जगहें हैं, उन्हीं में से एक है यहां का रेनबो माउंटेन। यह जगह झांग्ये डांक्सिया जियोलॉजिकल पार्क का हिस्सा है। यहां मौजूद रंग-बिरंगे पहाड़ों को देखकर ऐसा लगता है जैसे हम कोई पेंटिंग देख रहे हैं। प्राकृतिक रूप से बने इस खूबसूरत पहाड़ों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग चीन आते हैं।  

most beautiful and amazing places in the world
नॉसवांस्टाइन कैसल, जर्मनी - फोटो : Facebook/Enchanted Ways

यह जर्मनी का नॉसवांस्टाइन कैसल (महल) है, जिसका निर्माण 19वीं सदी में शुरू हुआ था, लेकिन इसका निर्माण कार्य कभी पूरी ही नहीं हो पाया। बवेरिया के राजा किंग लूडविज द्वितीय ने वर्ष 1864 में इस खूबसूरत महल को बनाने का आदेश दिया था। इसके लिए उन्होंने काफी कर्ज भी लिया था। हालांकि बाद में उनकी मौत हो गई और महल का निर्माण कार्य रूक गया, लेकिन यह अभी भी देखने में बहुत खूबसूरत लगता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
most beautiful and amazing places in the world
म्यांमार का प्राचीन शहर बैगान - फोटो : Facebook/Pedro Andrade

यह म्यांमार का एक प्राचीन शहर बैगान है, जो नौवीं से 13वीं शताब्दी तक पगोन साम्राज्य की राजधानी था। यहां चार हजार से अधिक बौद्ध मंदिर, पगोडा और मठ बने हुए हैं, जिनमें से 3800 से अधिक मंदिर और पगोडा के अवशेष आज भी मौजूद हैं। यह जगह दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस जगह को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
most beautiful and amazing places in the world
दुनिया की सबसे बड़ी गुफा - फोटो : Facebook/Martyna Wojciechowska

यह गुफा वियतनाम में है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी गुफा माना जाता है। इस गुफा का नाम है हैंग सोन डूंग, जो नौ किलोमीटर लंबी, 200 मीटर चौड़ी और 150 मीटर ऊंची है। लाखों साल पुरानी इस गुफा के अंदर पेड़-पौधों से लेकर जंगल, बादल और नदी तक सबकुछ हैं। इसकी खोज साल 1991 में की गई थी। यह जगह इतनी डरावनी लगती है कि ज्यादातर लोग यहां जाने की हिम्मत भी नहीं करते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed