फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mossad Female Agents: मोसाद की महिला एजेंट क्यों नहीं करती हैं शादी? जानिए खुफिया मिशन पर कैसे करती हैं काम

Wed, 25 Sep 2024 08:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
mossad female agent doesnt get married mostly know secret reason behind this how to work on secret mission
मोसाद की महिला एजेंट क्यों नहीं करती हैं शादी? जानिए खुफिया मिशन पर कैसे करती हैं काम - फोटो : अमर उजाला

Mossad Female Agents: इस्राइल ने भयानक हमला करके  लेबनान के कट्टरपंथी संगठन हिजबुल्लाह की हालत खराब कर दी है। इस्राइल और हिज्बुल्लाह के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इस्राइल की सेना लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर लगातार हमले कर रही है। इन हमलों को देखते हुए कई देशों ने अपने नागरिकों को तुरंत लेबनान चोड़ने की चेतावनी दी है। इस्राइल के हमले में 600 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि 1500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 



इन हमलों में इस्राइल की खुफिया एजेंसियों ने अपनी काबिलियत और ताकत साबित की है। इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के ऑपरेशनों के साथ ही इन मिशनों में शामिल महिला एजेंटों की पूरी दुनिया में चर्चा है। मोसाद में बड़ी संख्या में महिला एजेंट काम करती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोसाद में 40 फीसदी महलिा एजेंटस काम करती हैं। इनमें 24 प्रतिशत महिलाएं ऊंचे पदों पर तैनात हैं। उन्होंने कई गुप्त ऑपरेशनों में अहम भूमिका भी निभाई है। मोसाद चीफ डेविड बार्निया ने अपनी महिला कर्मचारियों के मल्टीटास्किंग कौशल की तारीफ की है।

 

mossad female agent doesnt get married mostly know secret reason behind this how to work on secret mission
मोसाद की महिला एजेंट खुफिया मिशन पर कैसे करती हैं काम? - फोटो : Freepik

महिला एजेंट को कई कठिनाइयों को करना पड़ता है सामना

मोसाद को लेकर लोगों के बीच गलत धारणा है कि उसकी महिला एजेंट मिशनों में सफलता पाने के लिए सिर्फ फ्लर्टिंग पर निर्भर रहती हैं। हालांकि, उनके काम करने के तरीके का सिर्फ एक एंगल है। उन्हें काम के दौरान कई जटिल परिस्थियों का सामना करना पड़ता है।

mossad female agent doesnt get married mostly know secret reason behind this how to work on secret mission
मोसाद की महिला एजेंट क्यों नहीं करती हैं शादी? - फोटो : Freepik

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महिला एजेंटों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि उनका जीवन किसी जासूसी फिल्म जैसा है, लेकिन ग्लैमर के बिना। उन्हें रातों की नींद गवानी पड़ती है, साजिशें रची जाती हैं। सबसे हैरान वाली बात यह है कि उन्हें कभी-कभी छेड़खानी का सामना करना पड़ता है और लगातार खतरे का सामना भी करती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
mossad female agent doesnt get married mostly know secret reason behind this how to work on secret mission
मोसाद की महिला एजेंट खुफिया मिशन पर कैसे करती हैं काम? - फोटो : Freepik

हुनर का इस्तेमाल करती हैं 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कभी-कभी छेड़खानी उनके काम का हिस्सा होता है। कुछ एजेंटों ने गुप्त क्षेत्रों में पहुंचने के लिए अपने महिला होने के हुनर का इस्तेमाल करने की बात को स्वीकारा है। लेकिन मोसाद की महिला एजेंटों के लिए सख्त सीमाएं हैं।

Mossad: मोसाद ने 50 ग्राम की लीथियम बैटरी को ऐसे बना दिया विस्फोटक, आखिर क्या है इस्राइल का खतरनाक ऑपरेशन?

विज्ञापन
mossad female agent doesnt get married mostly know secret reason behind this how to work on secret mission
मोसाद की महिला एजेंट खुफिया मिशन पर कैसे करती हैं काम? - फोटो : Freepik

मोसाद की महिला एजेंटों को अपने मिशन के दौरान कभी किसी के साथ जिस्मानी रिश्ते बनाने की इजाजत नहीं है। हालांकि, वह अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अपने आकर्षण का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, एक स्पष्ट सीमा है जिसे वे पार नहीं कर सकती हैं। महिला एजेंट्स पुरुष की तरह हर तकनीक में माहिर होती हैं।

Tirupati Balaji Temple: क्यों तिरुपति बालाजी मंदिर में दान किए जाते हैं बाल? जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed