फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doomsday: इस रहस्यमयी ग्रह की टक्कर से होगा धरती का अंत? जानिए क्या है वैज्ञानिकों की राय

Mon, 24 Jul 2023 08:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Doomsday: Mysterious Planet X May Collide With Earth In Future Know The Prediction Of Doomsday
Mysterious Planet X May Collide With Earth - फोटो : अमर उजाला

Doomsday: हर धर्म में दुनिया के प्रलय या विनाश का जिक्र है। सभी धर्मों के ग्रंथों में प्रलय आने की अलग-अलग वजहें बताई गई हैं। पूरी दुनिया में मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेस्दमस ने भी प्रलय के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मैं देख रहा हूं, धरती की ओर एक आग का गोला आ रहा है जो पृथ्वी से मानव के खात्मे का कारण बनेगा। भविष्यवक्ता ने आगे लिखा है कि एक आग का गोला समुद्र में गिरेगा और पुरानी सभ्यता के सभी देश तबाह हो जाएंगे।



कई सालों से प्रलय के सिद्धांत देने वालों और वैज्ञानिकों के बीच एक्स ग्रह नाम से जाने जाने वाले रहस्यमयी खगोलपिंड को लेकर विवाद रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती से इसके टकराने की बेहद कम संभावना है। कुछ लोगों का कहना है कि धरती और एक रहस्यमयी ग्रह के टकराने से महाविनाश होगा। इसे निबरू प्रलय के रूप में संदर्भित किया गया है। कई लोगों का कहना है कि रहस्यमयी ग्रह एक्स का कोई अस्तित्व नहीं है। 

Doomsday: Mysterious Planet X May Collide With Earth In Future Know The Prediction Of Doomsday
Mysterious Planet X May Collide With Earth - फोटो : iStock

एक भौतिक वैज्ञानिक ने कहा कि ऐसी टक्कर को पूरी तरह से नकार देना ठीक नहीं है। इसको साल 1995 में प्रस्तावित किया गया था। आमतौर पर सभी वैज्ञानिकों का मत है कि इस तरह की कोई विनाशकारी टक्कर नहीं होने वाली है। इस रहस्यमयी ग्रह के अस्तित्व को खारिज करने वालों में अमेरिकी खगोलशास्त्री नील डेग्रेस टायसन समेत कई वैज्ञानिक हैं। प्लेनेट एक्स (निबिरू) को नौवें ग्रह के रूप में जाना जाता है। प्राचीन सुमेरियन मिट्टी की पट्टियों पर निबरू का जिक्र किया गया है। 

Doomsday: Mysterious Planet X May Collide With Earth In Future Know The Prediction Of Doomsday
Mysterious Planet X May Collide With Earth - फोटो : iStock

हालांकि, वैज्ञानिक इस काल्पनिक ग्रह की खोज में जुटे हैं। प्लेनेट एक्स की काफी चर्चा रही है, क्योंकि बताया जाता है कि यह धरती से भी काफी बड़ा है। कहा जाता रहा है कि धरती और एक्स ग्रह की टक्कर होगी, जिसके बाद पृथ्वी का अंत होगा, लेकिन वैज्ञानिक इसे सिरे से खारिज कर चुके हैं। 

Aliens News: धरती पर एलियन आए तो इंसानों का कर देंगे खात्मा, जानिए वैज्ञानिकों ने क्यों दी यह चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Doomsday: Mysterious Planet X May Collide With Earth In Future Know The Prediction Of Doomsday
Mysterious Planet X May Collide With Earth - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं वैज्ञानिक 

एस्टन यूनिवर्सिटी में विज्ञान के विजिटिंग भौतिकी प्रोफेसर रॉबर्ट मैथ्यूज ने 2018 में निबिरू से जुड़े भय को लेकर एक विश्लेषण किया था। उन्होंने बीबीसी साइंस फोकस मैग्जीन में लिखकर बताया था कि यह सच है कि सौर मंडल से दूर विफल तारे छिपे हैं, जिन्हें भूरे रंग के बौने तारों के रूप में जाना जाता है। यह बृहस्पति ग्रह से बड़े होते हैं। 

Halal Tea: जानिए क्या होती है ''हलाल चाय''? ट्रेन में परोसे जाने पर यात्री ने जमकर काटा बवाल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Doomsday: Mysterious Planet X May Collide With Earth In Future Know The Prediction Of Doomsday
Mysterious Planet X May Collide With Earth - फोटो : iStock

उनका कहना है कि इनमें से किसी के साथ धरती की विनाशकारी टक्कर की बेहद कम संभावना है। साल 1995 में लेखिका नैन्सी लीडर ने दावा किया था कि एलियन ने उनसे संपर्क साधा है। पहली बार में उनके मन में यह विचार आया था कि धरती से निबिरू टकरा सकता है। उस समय उन्होंने दावा किया था कि साल 2003 में दुनिया खत्म हो जाएगी। जब प्रलय नहीं आया तो तारीखों को आगे बढ़ाकर 21 जून 2020 कर दिया गया, लेकिन इस तारीख पर भी कोई हादसा नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed