एक घर में एक व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान एक बंदर की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर इस बंदर का बेहद भावुक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बंदर श्रद्धांजलि सभा में रो रही महिला को सांत्वना दे रहा है और उसके आंसू पोंछता नजर आ रहा है।
2 of 7
श्रद्धांजलि सभा में आया बंदर
- फोटो : Social media
दरअसल, ये अजीबो-गरीब घटना कर्नाटक में गडाग जिले के नारगुंड इलाके की है। यहां 80 वर्ष के एक व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जब उसके रिश्तेदार और करीबी लोग एक साथ एकत्रित हुए तो वहां एक बंदर भी पहुंच गया।
3 of 7
श्रद्धांजलि सभा में आया बंदर
- फोटो : Social media
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद कई महिलाओं के बीच एक बंदर भी बैठा हुआ है। वीडियो में महिला को रोते हुए देखा जा रहा है। रोती हुई महिला बंदर से देखी नहीं जाती है जिसके बाद वह उस महिला के पास जाता है और उसे बड़े प्यार से गले लगाता है और उसके आंसू भी पोंछता नजर आता है।
4 of 7
श्रद्धांजलि सभा में आया बंदर
- फोटो : Social media
बंदर की इस प्रतिक्रिया को वहां मौजूद हर कोई देखता रहा जाता है। जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय देवेंद्रप्पा कम्मार के निधन के बाद उनके घर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान ये वीडियो कैप्चर कर लिया गया था जिसे फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर हर जगह पर शेयर किया जा रहा है।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
मृतक की फोटो के सामने घर के कई परिजन और रिश्तेदार जमा होते हैं उसी दौरान कहीं से एक बंदर (लंगूर) वहां आ जाता है और वह भी लोगों की भीड़ में शामिल होकर बैठ जाता है। कुछ देर बाद बंदर पंक्ति में आगे बैठी हुई रो रही महिला के पास जाता है और अपने हाथों से उसे पकड़क सांत्वना देता है। उसके कंधे पर अपना हाथ रखकर उसे ढांढस बंधाता हुआ नजर आता है इतना ही नहीं वह उसके आंसू भी पोंछता नजर आता है।