फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बकिंघम पैलेस में छूट गया था 'बंदर', ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने ऐसे लौटाया

Thu, 19 Sep 2019 06:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Missing Toy Monkey Found at Buckingham Palace Returned Queen Elizabeth II
बकिंघम पैलेस ने लौटाया 'बंदर' - फोटो : ROYAL COLLECTION TRUST / © HER MAJESTY QUEEN ELIZABETH II 2019

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक पांच साल की लड़की कुछ दिनों पहले ही ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस में घूमने के लिए आई थी, लेकिन गलती से उसने अपना खिलौना बंदर वहीं छोड़ दिया। बच्ची की मां केटी को इस बात का अहसास अगले दिन हुआ, लेकिन उन्हें याद नहीं था कि वो 'बंदर' आखिर छूटा कहां है? उन्होंने 'बंदर' को खूब ढूंढा, लेकिन वो कहीं मिला नहीं, जिसके बाद वो वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए। 

Missing Toy Monkey Found at Buckingham Palace Returned Queen Elizabeth II
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media

बच्ची का नाम सवन्नाह हार्ट है, जिसने उस खिलौने बंदर का नाम हैरियट रखा था। बच्ची के अपने घर पहुंचने के बाद एडिलेड स्थित वुडसाइड किंडरगार्टेन, जहां से उस 'बंदर' को लिया गया था, ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को एक पत्र लिखा और उसे ढूंढ देने का आग्रह किया। किंडरगार्टेन ने पत्र के साथ हैरियट की तस्वीरें भी भेजीं। 

Missing Toy Monkey Found at Buckingham Palace Returned Queen Elizabeth II
बकिंघम पैलेस ने लौटाया 'बंदर' - फोटो : ROYAL COLLECTION TRUST / © HER MAJESTY QUEEN ELIZABETH II 2019

लगभग एक हफ्ते के बाद बकिंघम पैलेस की ओर से किंडरगार्टेन को जवाब भेजा गया कि हैरियट बिल्कुल खैरियत से है और उसका पैलेस में बहुत अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा पैलेस ने भी पत्र के साथ हैरियट की कुछ तस्वीरें भेजीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Missing Toy Monkey Found at Buckingham Palace Returned Queen Elizabeth II
बकिंघम पैलेस ने लौटाया 'बंदर' - फोटो : ROYAL COLLECTION TRUST / © HER MAJESTY QUEEN ELIZABETH II 2019

बकिंघम पैलेस ने बाद में हैरियट को बच्ची को लौटा दिया और साथ में रेक्स नाम का एक खिलौना कुत्ता भी तोहफे में दिया। रॉयल कलेक्शन ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि हैरियट पैलेस के एक कोने में मिला था। कुछ समय बिताने के बाद वह अपने घर लौट गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed