चुनाव नजदीक आते ही अक्सर नेता लोग जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनमें से अधिकतर वादे वो भूल जाते हैं। ऐसे में जनता हो-हंगामा करती है, विरोध-प्रदर्शन होते हैं, लेकिन नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेक्सिको में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन यहां की जनता ने नेताजी को ऐसा सबक सिखाया कि वो जिंदगीभर याद रखेंगे।
नेताजी ने पूरे नहीं किए चुनावी वादे, लोगों ने महिलाओं के कपड़े पहनाकर बाजार में घुमाया
दरअसल, दक्षिणी मेक्सिको के ह्यूक्सटन प्रांत के मेयर जेवियर जिमेनेज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो महिलाओं के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेयर ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए, जिसके बाद वहां की जनता ने उन्हें महिलाओं के कपड़े पहनाकर पूरे शहर में घुमाया। सिर्फ यही नहीं, लोगों ने स्थानीय नगर निगम के एक अधिकारी लुईस टॉन के साथ भी लोगों ने ऐसा ही किया।
¡Mis Chuncos!
• En el municipio de Huixtan Chiapas al alcalde Javier Sebastián Jiménez Santiz y el síndico Luis Ton les pusieron ropa de mujer como escarmiento. pic.twitter.com/6G1xiwL1A2
महिलाओं के कपड़े पहने मेयर की तस्वीर के अलावा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग हाथ में पोस्टर लेकर घूम रहे हैं। खबरों के मुताबिक, जिस समय मेयर साहब को बाजार में घुमाया जा रहा था, ये लोग पोस्टर लेकर पीछे-पीछे चल रहे थे, जिसपर लिखा था 'ये अपने वादे पूरे नहीं कर सके'।
El alcalde de #Huixtán, #Chiapas, Javier Jiménez Santiz, habla a la prensa luego de que fue obligado por habitantes de la comunidad San Andrés Puerto Rico a vestirse de mujer y a “botear” en la carretera para pedir dinero a su municipio y cumpla promesas.
Vía PortadaInforma pic.twitter.com/dbS21U2cPT
एक मेक्सिकन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर जेवियर जिमेनेज ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वो शहर में पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए तीन मिलियन पेसो यानी करीब एक करोड़ आठ लाख रुपये आवंटित करेंगे, लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेयर ने उन पैसों का घोटाला किया है, जिन पैसों से उन्होंने पानी की व्यवस्था सुधारने का वादा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने उन्हें चार दिन तक बंधक भी बना कर रखा। उसके बाद धमकी दी कि अगर दूसरी बार भी वो अपना चुनावी वादा पूरा नहीं करते हैं तो उनके सिर के बाल मुंडवा दिए जाएंगे।