फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये शख्स है दुनिया का सबसे बड़ा दानवीर, एक साल में 14200 करोड़ रुपये किए दान

Thu, 14 Feb 2019 05:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 14 Feb 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Amazon CEO Jeff Bezos tops on US Philanthropy 50 list 2018 with 2 billion dollar donation
Jeff Bezos

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं (कुल संपत्ति 136 बिलियन डॉलर यानी करीब 9.65 लाख करोड़ रुपये) और अब वो अमेरिका सहित दुनिया के सबसे बड़े दानदाता भी बन गए हैं। उन्होंने एक साल में यानी साल 2018 में समाज की भलाई के कामों के लिए कुल 14,200 करोड़ रुपये दान किए हैं। 

Amazon CEO Jeff Bezos tops on US Philanthropy 50 list 2018 with 2 billion dollar donation
bill gates and jeff bejos

अमेरिका की क्रॉनिकल ऑफ फिलान्थ्रॉपी मैग्जीन की ओर से पिछले साल सबसे ज्यादा दान करने वाले 50 अमीरों की जारी की गई लिस्ट में जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स इस लिस्ट में 12वें नंबर पर फिसल गए हैं, जबकि साल 2017 में वो टॉप पर थे। 

Amazon CEO Jeff Bezos tops on US Philanthropy 50 list 2018 with 2 billion dollar donation
Bill Gates

साल 2018 में बिल और मिलिंडा गेट्स ने 979.8 करोड़ रुपये दान में दिए। यह 2017 के मुकाबले 97 फीसदी कम है। 2017 में उन्होंने रिकॉर्ड 33,938 करोड़ रुपये दान किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon CEO Jeff Bezos tops on US Philanthropy 50 list 2018 with 2 billion dollar donation
Mark Zuckerberg

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने साल 2018 में 1,519.4 करोड़ रुपये दान किए हैं। वह सबसे ज्यादा दान करने वाले अमीरों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। हालांकि 2017 के मुकाबले उनके डोनेशन में 89 फीसदी की कमी आई है। उस साल उन्होंने 14,200 करोड़ रुपये दान किए थे। 

विज्ञापन
Amazon CEO Jeff Bezos tops on US Philanthropy 50 list 2018 with 2 billion dollar donation
Biggest Donors

सबसे ज्यादा दान करने वाले 50 अमीरों की लिस्ट में जेफ बेजोस के बाद दूसरे नंबर पर ब्लूमबर्ग फाइनेंशियल के मालिक माइकल ब्लूमबर्ग हैं। उन्होंने साल 2018 में 5,445.7 करोड़ रुपये दान किए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर ईबे के पियरे एवं पैम ओमिदयार (2,783.2 करोड़ रुपये दान), चौथे नंबर पर ब्लैकस्टोन ग्रुप के स्टीफन शैवर्जमैन (2,769 करोड़ रुपये दान) और पांचवें नंबर पर बामर ग्रुप के स्टीव एवं कोनी बामर (2,094.5 करोड़ रुपये दान) हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed