मैकडॉनल्ड्स का नाम तो आपने सुना होगा। यह फास्ट फूड रेस्तरां की विश्व की सबसे बड़ी श्रृंखला है, जो प्रतिदिन 58 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों की सेवा करती है। आमतौर पर किसी भी रेस्टोरेंट में इंसान ही जाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि मधुमक्खियों के लिए कोई रेस्टोरेंट खुला हो। यकीनन आपने इसके बारे में आज से पहले न कभी सुना होगा और न ही देखा होगा।
2 of 5
मधुमक्खियों के लिए खुला मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट
- फोटो : McDonald's Sverige Youtube
स्वीडन में मैकडॉनल्ड्स ने खास तौर पर मधुमक्खियों के लिए एक रेस्टोरेंट खोला है। यह मैकडॉनल्ड्स का सबसे छोटा आउटलेट है, जिसे मैकहाइव (McHive) कहा जाता है। इस आउटलेट को बनाकर पेड़-पौधों से घिरे घास के मैदान में रखा गया है।
3 of 5
दुनिया का सबसे छोटा मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट
- फोटो : McDonald's Sverige Youtube
मैकडॉनल्ड्स के इस रेस्टोरेंट को एक प्रोफेशनल डिजाइनर ने डिजाइन किया है, जिसे मधुमक्खियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। स्वीडन में मैकडॉनल्ड्स के मार्केटिंग डायरेक्टर क्रिस्टोफर रॉनब्लाड का कहना है कि यह अब तक की सबसे अनोखी रचना है।
4 of 5
मधुमक्खियों के लिए खुला मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट
- फोटो : McDonald's Sverige Youtube
क्रिस्टोफर रॉनब्लाड बताते हैं कि इस रेस्टोरेंट के बन जाने से स्वीडन में मधुमक्खियों को अपना घर बनाने में परेशानी नहीं होगी। आपको बता दें कि स्वीडन में मधुमक्खियों को इंसानी खतरों से बचाने के लिए इस तरह की पहल की गई है।
5 of 5
मधुमक्खियां
- फोटो : McDonald's Sverige Youtube
दरअसल, यूरोपीय संघ ने हाल ही में नियोनीकोटीनॉयड्स नामक कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाया है। यह कीटनाशक फसलों को बचाने में तो उपयोगी है, लेकिन यह मधुमक्खियों के लिए खतरनाक है। वो जैसे ही पेड़-पौधों और फसलों पर बैठती हैं, कीटनाशक के प्रभाव से वो मर जाती हैं। मधुमक्खियों को बचाने के लिए ही इस रेस्टोरेंट को खोला गया है।