फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब चिता पर लेटाने से पहले 'मुर्दा' अचानक हिलाने लगा सिर, श्मशान घाट छोड़ कर भागे लोग

Mon, 14 Oct 2019 02:09 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Man presumed dead suddenly started swinging his head while being taken to cremation ground in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर चिता पर लेटा मुर्दा अचानक सिर हिलाने लगे तो एकबारगी कोई भी सहम जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ है ओडिशा के गंजम जिले में। यहां कुछ लोग एक 'मुर्दे' को जलाने के लिए श्मशान घाट ले गए थे, लेकिन वह अचानक जब अपना सिर हिलाने लगा तो अंतिम संस्कार के लिए आए लोग ही वहां से भाग खड़े हुए। 

Man presumed dead suddenly started swinging his head while being taken to cremation ground in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यह अजीबोगरीब घटना कपकहाला गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव के रहने वाले 55 वर्षीय सीमांच मलिक शनिवार को अपनी भेड़ और बकरियां लेकर जंगल में गए थे। शाम को उनकी भेड़-बकरियां घर लौट आईं, लेकिन वो नहीं लौटे। 

Man presumed dead suddenly started swinging his head while being taken to cremation ground in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रविवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने मलिक को बेजान स्थिति में देखा तो वो उन्हें उनके घर ले गए, जिसके बाद मलिक के परिवार वालों ने उन्हें मृत समझ लिया और अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए, लेकिन उनके वहां पहुंचते ही अचानक 'मुर्दे' में 'जान' आ गई। यह देखकर डर के मारे वहां से कुछ लोग भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man presumed dead suddenly started swinging his head while being taken to cremation ground in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि बाद में श्मशाम घाट में मौजूद कुछ लोगों ने मलिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। फिलहाल उनकी स्थिति अच्छी बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
Man presumed dead suddenly started swinging his head while being taken to cremation ground in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टरों के मुताबिक, मलिक को तेज बुखार हुआ था, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गए थे। उनकी पत्नी उन्हें जिंदा देख कर काफी खुश हैं। हालांकि उन्होंने अफसोस भी जताया है कि वो अपने पति को पहले अस्पताल क्यों नहीं ले गईं, खुद से ही मृत क्यों घोषित कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed