दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जहां अक्सर लोग जाने से कतराते हैं, लेकिन जॉर्जिया के एक साधु ऐसे हैं जिन्होंने 130 फीट ऊंची पहाड़ी पर अपना घर बनाया है। हैरानी की बात तो ये है कि इस घर में वह अकेले ही रहते हैं।
2 of 5
130 फीट ऊंची पहाड़ी पर घर बनाकर अकेला रहता है शख्स
- फोटो : Social media
इस साधु का नाम मेक्जिम है और वो एक साधु हैं। इतनी ऊंची पहाड़ी पर वो पिछले 25 सालों से अकेले रह रहे हैं। उनका ऐसा मानना है कि यहां रहने के दौरान वह भगवान के और भी करीब पहुंच चुके हैं।
3 of 5
कात्स्खी पिलर, जॉर्जिया
- फोटो : Social media
इस पहाड़ी पर से यह साधु हफ्ते में सिर्फ दो बार ही नीचे उतरते हैं। यहां चढ़ने-उतरने के लिए 131 फीट की सीढ़ियां बनाई गई हैं। पहाड़ी पर से सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरने में तकरीबन 20 मिनट का समय लगता है।
4 of 5
कात्स्खी पिलर, जॉर्जिया
- फोटो : Social media
इस पहाड़ी को 'कात्स्खी पिलर' के नाम से जाना जाता है। मेक्जिम को चाहने वाले समय-समय पर उनकी जरूरतों का सामान ऊपर तक पहुंचा देते हैं। साधु ने पहाड़ी की चोटी पर जो घर बनाया है, उसमें एक प्रार्थना कक्ष भी है, जहां कई लोग आकर प्रार्थना करते हैं।
5 of 5
130 फीट ऊंची पहाड़ी पर घर बनाकर अकेला रहता है ये शख्स
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साधु बनने से पहले मेक्जिम जब युवा अवस्था में थे, तो वो शराब और ड्रग्स के आदी थे। इस दौरान वो एक बार जेल भी गए, लेकिन जब वो जेल से बाहर आये तो उनका जीवन बदल गया और वह एक साधु बन गए।