{"_id":"5d860fb08ebc3e013c6cb560","slug":"man-held-his-breath-long-enough-to-propose-to-his-girlfriend-underwater-but-he-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को कर रहा था प्रपोज, फिर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वीडियो: पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को कर रहा था प्रपोज, फिर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा
- फोटो : Facebook/Kenesha Antoine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोग अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं, जिससे कि वो अपने उस पल को यादगार बना सकें। अमेरिका के लुइसियाना में रहने वाले एक शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया। उसने पानी के अंदर सांस रोककर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, लेकिन ऐसा करना उसके लिए बेहद महंगा पड़ा।
2 of 5
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा
- फोटो : Facebook/Kenesha Antoine
दरअसल, स्टीवन वीबर अपनी गर्लफ्रेंड एन्टोइने के साथ छुट्टियां मनाने तंजानिया गए थे। इस दौरान उन्होंने सोचा कि वो कुछ अलग अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करें, लेकिन ये प्रपोज उनकी जिंदगी का आखिरी प्रपोज बन गया। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
3 of 5
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा
- फोटो : Facebook/Kenesha Antoine
इस दुखद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे एन्टोइने से खुद अपने फेसबुक पर शेयर किया है। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड वीबर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, 'स्टीवन वीबर जैसे शख्स को श्रद्धांजलि देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आपने सभी के जीवन में खुशियां लाने का काम किया था।' और आखिर में उन्होंने लिखा है, 'आप उन गहराइयों से नहीं लौट सकते कि मेरे जवाब को सुन पाएं, हां! हां! मैं आपसे शादी करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा
- फोटो : Facebook/Kenesha Antoine
वीडियो में आप देख सकते हैं कि वीबर गहरे पानी में गोता लगाते हैं और उनके हाथ में एक जिपलॉक बैग है, जिसमें एक हाथ से लिखा हुआ पत्र है। पानी के अंदर से इसी पत्र को दिखाकर वो अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करते हैं। इस दौरान वो ये भी कहते हैं कि वह अपनी सांसों को ज्यादा देर तक नहीं रोक सकते, ताकि वो बता सकें कि वो एन्टोइने से कितना प्यार करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पानी के अंदर सांस रोककर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ा महंगा
- फोटो : Facebook/Kenesha Antoine
पानी के अंदर ही वीबर एक रिंग बॉक्स निकालते हैं और एन्टोइने की तरफ इशारा करके दिखाते हैं, लेकिन कुछ ही देर के बाद उनकी सांसें रूकने लगती हैं। वो ऊपर आने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी मौत हो जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।