अजब-गजब: शख्स ने खरीदी सेकेंड हैंड अलमारी, खोला तो रह गया हैरान, लेनी पड़ी पुलिस की मदद
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम थॉमस हेलर है जो जर्मनी के बिटरफिल्ड (Bitterfield) का रहने वाला है। थॉमस ने अपने किचन में सामान रखने के लिए इस सेकेंड हैंड अलमारी को 19 हजार रुपये में खरीदा था।
इसके बाद थॉमस ने जब अलमारी को घर लेकर पहुंचा और उसको खोला तो वो हैरत में पड़ गया। अलमारी के कैबिनेट में उसने दो बॉक्स देखा जिसे खोला तो उसमें एक करोड़ 19 लाख रुपए कैश पड़े थे।
लेकिन थॉमस ने इमानदारी दिखाई और पैसों को पुलिस को देने का फैसला लिया। थॉमस ने बताया कि उनकी इच्छा था कि अलमारी में मिले पैसे उसके मालिक को मिल जाएं।
पुलिस ने इन पैसों की जांच की तो पता चला कि यह एक 91 साल की बुजुर्ग महिला के हैं जो जर्मनी के ही हाले शहर में रहती हैं। अलमारी की पहली मालकिन भी वही थीं। इस अलमारी को महिला के पोते ने बेचा था और उसे पता नहीं था बुजुर्ग महिला ने इसमें इतना कैश रखा हुआ है।