दुनिया में सैकड़ों किस्म के सांप हैं, जिसमें से कुछ हरे रंग के होते हैं, तो कुछ काले, कुछ सफेद और कुछ पीले रंग के भी। लेकिन क्या कभी आपने कोई ऐसा सांप देखा है, जिसकी त्वचा पर स्माइली फेस इमोजी बना हो? दरअसल, अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने अजगर सांप की ऐसी ब्रीडिंग कराई है कि उसके अंडे से निकले सांप की त्वचा पर पीले और नारंगी रंग के स्माइली इमोजी बने हुए थे। उस अजगर की त्वचा पर तीन इमोजी बने हुए हैं। सबसे खास बात ये है कि वो शख्स चाहता कुछ और था, लेकिन हो कुछ और गया।
2 of 5
अनोखे सांप
- फोटो : Twitter/@jkobylka
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनोखे स्माइली फेस इमोजी वाले अजगर को जिस शख्स ने पैदा कराया है, वह जॉर्जिया का रहने वाला है और उसका नाम जस्टिन कोबिल्का है। जस्टिन स्नेक ब्रीडर हैं और पिछले कई सालों से सांपों की ब्रीडिंग करा रहे हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिन कोबिल्का ने बताया कि वह बॉल पाइथन की ब्रीडिंग करा रहे थे। वह चाहते थे कि अजगर सुनहरे पीले यानी गोल्डन येलो और सफेद रंग का पैदा हो, लेकिन जब अजगर का जन्म हुआ तो उसकी त्वचा पर प्राकृतिक रूप से तीन मुस्कुराते हुए इमोजी बने हुए थे। ऐसे 'इमोजी स्नेक' शायद ही आपने पहले कभी कहीं देखे होंगे।
4 of 5
स्माइली फेस इमोजी वाला अनोखा सांप
- फोटो : Youtube/Justin Kobylka
सीएनएन के मुताबिक, जस्टिन कोबिल्का ने बताया कि हर 20 जीवों में से किसी एक में स्माइली फेस इमोजी देखने को मिल जाते हैं, लेकिन उनके ब्रीडिंग करियर में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी सांप की त्वचा पर तीन-तीन इमोजी बने हुए हैं। उन्होंने इस इमोजी वाले अजगर को छह हजार डॉलर यानी करीब 4.37 लाख रुपये में बेच दिया।
5 of 5
अनोखा सांप
- फोटो : Instagram/jkobylka
दरअसल, अजगर की त्वचा पर रेसेसिव म्यूटेशन की वजह से स्माइली फेस वाले पैटर्न देखने को मिले हैं। ये खास तरह का म्यूटेशन है, जो जंगल में नहीं बन सकते। जस्टिन कोबिल्का ने ऐसे ही अलग-अलग पैटर्न वाले कई दूसरे अजगर भी पाल रखे हैं, जिन्हें देखकर बेहद ही हैरानी होती है।