फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीम के अंदर कैसे आया था 10 हजार हाथियों का बल? नहीं जानते होंगे महाभारत से जुड़ा ये रहस्य

Mon, 16 Dec 2019 01:48 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Mahabharat mystery How was the power came inside bhima of 10 thousand elephants
Mahabharat Bheem - फोटो : Social media

महाभारत में ऐसे कई योद्धा थे, जो बेहद ही शक्तिशाली थे। उनका मुकाबला करना मतलब मौत को दावत देने के समान था। ऐसे ही एक योद्धा थे पांडु पुत्र भीम। कहा जाता है कि भीम के अंदर 10 हजार हाथियों का बल था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक साधारण मनुष्य की तरह दिखने वाले भीम के अंदर इतनी शक्ति आई कहां से? यकीनन इस रहस्य के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा। 

Mahabharat mystery How was the power came inside bhima of 10 thousand elephants
Mahabharat Bheem - फोटो : Youtube

कहते हैं कि 10 हजार हाथियों की शक्ति की बदौलत ही भीम ने एक बार नर्मदा नदी का प्रवाह रोक दिया था। भीम के अंदर इतनी शक्ति आने के पीछे एक रोचक किस्सा है। इसके अनुसार, भीम बचपन से ही काफी शक्तिशाली थे। वह दौड़ने में, निशाना लगाने या कुश्ती लड़ने, सभी खेलों में धृतराष्ट्र के पुत्रों यानी कौरवों को हरा देते थे। हालांकि उनके अंदर कौरवों के प्रति कोई द्वेष नहीं था, लेकिन दुर्योधन के मन में भीमसेन के प्रति दुर्भावना शुरू से ही थी। तब उसने उचित अवसर मिलते ही भीम को मारने का विचार किया। 

Mahabharat mystery How was the power came inside bhima of 10 thousand elephants
Mahabharat Bheem - फोटो : Social media

दुर्योधन ने एक बार खेलने के लिए गंगा तट पर शिविर लगवाया और उस स्थान का नाम रखा उदकक्रीडन। वहां खाने-पीने से लेकर खेलने-कूदने तक सभी व्यवस्था की गई थी। दुर्योधन ने पांचों पांडवों को भी वहां खेलने के लिए बुलाया और एक दिन मौका पाकर उसने भीम के खाने में जहर मिला दिया। जब भीम ये विषभरा खाना खाकर बेहोश हो गए, तब दुर्योधन ने दु:शासन के साथ मिलकर उन्हें गंगा में फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahabharat mystery How was the power came inside bhima of 10 thousand elephants
Mahabharat Bheem

भीम मूर्छित अवस्था में ही पानी के रास्ते नागलोक पहुंच गए। वहां सांपों ने उन्हें खूब डंसा, जिसके प्रभाव से उनके शरीर से विष का असर कम हो गया। इसके बाद जब भीम को होश आया तो वो आसपास भयंकर सांपों को देखकर वो उन्हें मारने लगे. जिससे डरकर सभी सांप नागराज वासुकि के पास गए और उन्हें पूरी बात बताई। 

विज्ञापन
Mahabharat mystery How was the power came inside bhima of 10 thousand elephants
Nagraj Vasuki

सारी बातें जान लेने के बाद नागराज वासुकि आर्यक नाग के साथ खुद भीम के पास गए। वहां जाते ही आर्यक नाग ने भीम को पहचान लिया। दरअसल, आर्यक नाग भीम के नाना के नाना थे। इसके बाद वो भीम को अपने साथ नागलोक ले गए। वहां उन्होंने नागराज वासुकि से भीम को उन कुण्डों का रस पिलाने की आज्ञा मांगी, जिसमें हजारों हाथियों का बल था। बाद में नागराज वासुकि ने इसकी आज्ञा दे दी और तब भीम 8 कुण्डों का रस पीकर एक दिव्य शय्या पर सो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed