मौर्य शासक बिम्बिसार के बारे में आपने इतिहास की किताबों में बहुत पढ़ा होगा। वह मगध साम्राज्य का सम्राट था। कहते हैं कि उसका प्रशासन बहुत ही उत्तम था। उसके राज्य में प्रजा सुखी थी। अब सम्राट होने के नाते जाहिर है बिम्बिसार के पास भी अकूत खजाना होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो खजाना आज तक किसी को नहीं मिल पाया।
2 of 7
बिंबिसार और गौतम बुद्ध
- फोटो : Social media
बिम्बिसार का यह खजाना बिहार के राजगीर में है। राजगीर प्राचीन समय में मगध की राजधानी था। यही पर भगवान बुद्ध ने बिम्बिसार को धर्मोपदेश दिया था। यह शहर भगवान बुद्ध से जुड़े स्मारकों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।
3 of 7
सोन भंडार
- फोटो : Social media
राजगीर में सोन भंडार नाम की एक गुफा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें मौर्य शासक बिम्बिसार का बेशकीमती खजाना छुपा है, जिसे आज तक कोई नहीं खोज पाया है।
4 of 7
बिम्बिसार को जहां कैद किया गया था, उस जेल के अवशेष
- फोटो : Social media
हालांकि कुछ लोग इस खजाने को पूर्व मगध सम्राट जरासंघ का भी बताते हैं, लेकिन वहां इस बात के प्रमाण ज्यादा हैं कि यह खजाना बिम्बिसार का ही है, क्योंकि इस गुफा से कुछ दूरी पर उस जेल के अवशेष हैं, जहां अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बिसार को बंदी बना कर रखा था।
5 of 7
सोन भंडार गुफा
- फोटो : Social media
सोन भंडार गुफा में प्रवेश करते ही पहले 10.4 मीटर लंबा, 5.2 मीटर चौड़ा और 1.5 मीटर ऊंचा एक कमरा आता है। कहते हैं कि यह कमरा खजाने की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए बनाया गया था। इसी कमरे की पिछली दीवार से खजाने तक पहुंचने का रास्ता बना हुआ है, जिसका द्वार एक पत्थर के दरवाजे से बंद किया हुआ है। इस दरवाजे को आज तक कोई नहीं खोल पाया है।