फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक-दो हजार नहीं बल्कि 88 हजार में बिक रही है Gucci की यह जींस, जानिए इसकी खासियत

Sat, 26 Sep 2020 09:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 26 Sep 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
luxury brand gucci grass stain jeans in 88 thousand rupees pics viral on social media
गुच्ची जींस - फोटो : सोशल मीडिया

फैशनेबल दिखने के लिए लोग पैसे खर्च करने में बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं। वहीं बात अगर ब्रांड वाले कपड़ों की हो तो लोग पैसों को पानी की तरह बहा देते हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोकल मार्केट में महज 500 रुपये में मिलने वाली जींस ब्रांडेड शोरूम में 5,000 रुपये से कम में नहीं मिलती है। हाल ही में लग्जरी ब्रैंड गुच्ची ने एक जींस लॉन्च की है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

luxury brand gucci grass stain jeans in 88 thousand rupees pics viral on social media
गुच्ची जींस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, गुच्ची के इस जींस की कीमत 1,200 डॉलर यानी करीब 88 हजार रुपये से ज्यादा है। इस जींस में सबसे खास बात ये है कि इसके घुटने पर फेक घास के दाग लगाए गए हैं, ताकि इसका लुक रफ एंड टफ लगे। बता दें कि यह जींस इटैलियन फैशन वीक विंटर 2020 (Italian Fashion House's Fall Winter 2020) की हिस्सा है।

luxury brand gucci grass stain jeans in 88 thousand rupees pics viral on social media
गुच्ची जींस - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप इस जींस को पहनना चाहते हैं, तो आपके जेब में कम से कम 1,200 डॉलर (88 हजार रुपये से अधिक) होना जरूरी है। इस जींस की शुरुआती रेंज 1,200 डॉलर है। वहीं गुच्ची के वेबसाइट पर 1,400 डॉलर में बिक रही है। वेबसाइट के मुताबिक, यह जींस इटली में बनी है। यह जींस हल्के नीले रंग में धोए गए कार्बनिक डेनिम है, जिसपर घास के दाग का प्रभाव डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
luxury brand gucci grass stain jeans in 88 thousand rupees pics viral on social media
गुच्ची जींस - फोटो : सोशल मीडिया

इस जींस की तस्वीरें और दाम लोगों को काफी हैरान कर रही है। इतना ही नहीं गुच्ची का यह जींस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का मानना है कि कोई इस जींस के लिए इतनी कीमत क्यों देगा? क्योंकि यह दिखने में कुछ खास नहीं लग रही है। लोग इस जींस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।

विज्ञापन
luxury brand gucci grass stain jeans in 88 thousand rupees pics viral on social media
गुच्ची जींस - फोटो : सोशल मीडिया


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed