फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

75 साल बाद फिर मिले 97 साल के प्रेमी और 92 साल की प्रेमिका, भावुक कर देगी इनकी प्रेम कहानी

Fri, 14 Jun 2019 02:30 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Long lost lovers meet again after 75 years in France on 75th anniversary of D-Day landings
केटी रॉबिन्स और जेनिन पियरसन - फोटो : France2

अगर आप 75 साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड से मिलें तो कैसा महसूस करेंगे। यकीनन ऐसा लगेगा जैसे आपकी रूह को आपसे किसी ने छीन लिया था, लेकिन अब वो फिर से वापस आ गई है। फ्रांस में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां अरसे बाद दो बिछड़े प्रेमी फिर एक-दूसरे से मिले। 

Long lost lovers meet again after 75 years in France on 75th anniversary of D-Day landings
केटी रॉबिन्स और जेनिन पियरसन - फोटो : France2

ये प्यार की कहानी तब की है, जब द्वितीय विश्व युद्ध (1944) चल रहा था। 24 वर्षीय केटी रॉबिन्स पहली बार 18 वर्षीय जेनिन पियरसन से मिले थे। पहली ही नजर में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि दोनों अलग-अलग जगहों के रहने वाले थे। रॉबिन्स जहां अमेरिका के थे तो वहीं जेनिन फ्रांस की रहने वाली थीं। 

Long lost lovers meet again after 75 years in France on 75th anniversary of D-Day landings
केटी रॉबिन्स - फोटो : France2

चूंकि रॉबिन्स अमेरिकी सेना में थे, इसलिए उन्हें युद्ध की वजह से पूर्वी मोर्चे पर भेज दिया गया। बाद में जब युद्ध खत्म हो गया तो सभी लोग अपने-अपने घर चले गए, जिसमें रॉबिन्स भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Long lost lovers meet again after 75 years in France on 75th anniversary of D-Day landings
केटी रॉबिन्स और जेनिन पियरसन - फोटो : France2

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिन ने बताया कि उस समय वह बहुत रोई थीं, जब रॉबिन्स ने उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि रॉबिन्स की वापसी की उम्मीद में उन्होंने कुछ हद तक अंग्रेजी भी सीख ली थी, ताकि जब वो लौटें तो वो उनसे अंग्रेजी में बात कर सकें, लेकिन युद्ध के बाद रॉबिन्स अमेरिका वापस चले गए। 

विज्ञापन
Long lost lovers meet again after 75 years in France on 75th anniversary of D-Day landings
केटी रॉबिन्स और जेनिन पियरसन - फोटो : France2

हालांकि रॉबिन्स भी जेनिन को भूले नहीं थे। उनके पास आज भी अपनी प्रेमिका जेनिन की तस्वीर है। अब रॉबिन्स की उम्र 97 साल हो चुकी है जबकि जेनिन भी 92 साल की हैं। 75 साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक बार मिले, जब रॉबिन्स डी-डे लैंडिंग की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए फ्रांस आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed