फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह शख्स बेचता है इंसानी अंगों का अचार, लाखों रुपये में खरीदते हैं लोग

Wed, 11 Dec 2019 06:23 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2019 06:23 PM IST
London Essex shop is selling pickled human body parts flesh and animal skulls
Weird Shop London - फोटो : Instagram

अब तक तो आपने सिर्फ आम, नींबू, मिर्च, गाजर, मूली और आंवले के ही अचार देखे होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लंदन के एसेक्स में एक ऐसी दुकान है, जहां इंसानी अंगों का अचार बिकता है। इस दुकान के अंदर ऐसी-ऐसी खौफनाक चीजें रखी हुई हैं कि कोई भी वहां जाने से पहले 10 बार सोचता है। 

London Essex shop is selling pickled human body parts flesh and animal skulls
Weird Shop London - फोटो : Instagram

इस दुकान में घुसते ही आपको इंसानों के हाथ-पैर, खोपड़ी, बाल, नाखून, जानवरों की खोपड़ी, उनके अवशेष और कई डरावनी और अजीबोगरीब चीजें डिब्बों में बंद रखी हुई दिखाई देंगी। यह दृश्य देखने पर किसी डरावनी फिल्म की तरह लगता है। 

London Essex shop is selling pickled human body parts flesh and animal skulls
Weird Shop London - फोटो : Instagram

इस दुकान का नाम 'क्यूरोसिटीज फ्रॉम द फिफ्थ कॉर्नर' (Curiosities from the 5th Corner) है, जिसके मालिक का नाम हैनरी स्क्रैग है। हैनरी ने अपने इस शॉप में सैकड़ों ऐसी चीजें रखी हैं, जिसे देखकर लोग डर जाते हैं।

विज्ञापन
London Essex shop is selling pickled human body parts flesh and animal skulls
Weird Shop London - फोटो : Instagram

हैनरी की इस अजीबोगरीब दुकान में जो चीजें रखी हुई हैं उसमें एक शख्स का कटा हुआ हाथ, महिलाओं के गर्भ, ओवरी (अंडाशय) और यहां तक कि नवजात बच्चे का शव भी शामिल है, जिन्हें अचार रखने वाले शीशे के जार में बंद करके रखा गया है। 

London Essex shop is selling pickled human body parts flesh and animal skulls
Weird Shop London - फोटो : Instagram

हैनरी का कहना है, 'मैं समझता हूं कि कुछ लोग इन्हें खरीदना पसंद नहीं करते हैं या इन्हें बेचने को लेकर मुझे गलत मानते हैं क्योंकि एक समाज के रूप में हम आमतौर पर अन्य संस्कृतियों की परंपराओं के बारे में नहीं जानते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि बहुत सी चीजों को लोग कभी नहीं देख पाते हैं। ऐसे में लोग इस शॉप में आकर अपने शरीर से जुड़ी बहुत सी चीजों को देख सकते हैं और पसंद आने पर उन्हें खरीद भी सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed