{"_id":"5eeb40d38ebc3e42ec149fb0","slug":"lockdown-effect-dinosaur-species-1500-gharial-born-in-chambal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंबल में दिख रहा लॉकडाउन का असर, हजारों की तादाद में घड़ियालों का हुआ जन्म","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
चंबल में दिख रहा लॉकडाउन का असर, हजारों की तादाद में घड़ियालों का हुआ जन्म
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
चंबल नदी में घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया था। हालांकि, लॉकडाउन में अब धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर हमारे वातावरण और प्रकृति पर पड़ा है। शुद्ध हवा और शांत माहौल की बदौलत कई अच्छे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी दौरान चंबल नदी का तट भी विलुप्त होते जा रहे घड़ियालों के बच्चों से चहक उठा है।
2 of 6
अंडे से निकलते घड़ियाल के बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के धौलपुर, मध्य प्रदेश के देवरी और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के वाह इलाके में चंबल नदी के 435 किलोमीटर क्षेत्र में घड़ियाल अभ्यारण्य बना हुआ है। यहां घड़ियालों को बचाने और उनकी संख्या को बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए जाते हैं। फिलहाल चंबल नदी में घड़ियालों की संख्या 1859 है। अगर जन्म लेने वाले घड़ियालों के बच्चों को जोड़ा जाए तो इनकी संख्या करीब तीन हजार के आसपास हो जाएगी।
3 of 6
चंबल नदी में घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के देवरी और राजस्थान के धौलपुर रेंज में करीब 1100 से अधिक घड़ियाल के बच्चे अंडों से बाहर निकल आए हैं। इसके साथ ही आगरा के वाह से भी काफी अंडों से बच्चे निकल आए हैं। अगर इन बच्चों की लंबाई 1.2 मीटर होगी तो इन्हें नदी में छोड़ दिया जाएगा। कम लंबाई वाले बच्चों को अभ्यारण केंद्र में रखा जाता है और लंबाई पूरी होने पर चंबल नदी में छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 1980 से पहले जब भारतीय प्रजाति के घड़ियालों का सर्वे हुए था, तो उस समय चंबल नदी में केवल 40 घड़ियाल ही मिले थे जबकि 1980 में इनकी संख्या 435 हो गई थी। उसी समय से इस इलाके को घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र घोषित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
चंबल नदी में घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी के किनारे झुंड में इन बच्चों की उछल-कूद देखकर लोग बहुत खुश हो रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब हजारों की तादाद में घड़ियाल के बच्चों ने जन्म लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।