फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाइनीज रेसिपी से इस फूड ब्लॉगर ने बनाई पहचान, करोड़ों में होती है कमाई

Sat, 26 Sep 2020 12:53 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 26 Sep 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
li ziqi food blogger has gained recognition from Chinese recipe, earning in crores
ली जिकी - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप में प्रतिभा है, तो आप दुनिया में अपने नाम का डंका बजा सकते हैं। कुछ ऐसी ही है चीन की एक आंत्रप्रेन्योर चाइनीज फूड ब्लॉगर लड़की। 'ली जिकी' नाम की यह लड़की गरीबी में पली और आज के समय में इंटरनेट पर सेलिब्रिटी बन गई है। यह लड़की अपने ब्लॉग के दम पर करोड़ों रुपये कमाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह लड़की केवल पांचवीं तक पढ़ी है।

li ziqi food blogger has gained recognition from Chinese recipe, earning in crores
ली जिकी - फोटो : सोशल मीडिया

ली जिकी ट्रेडिशनल चाइनीज फूड रेसिपी का वीडियो बनाती है। इनके वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होते ही धूम मचा देते हैं। इसके साथ ही उनके कई वीडियो मेकअप और फैशन पर भी आधारित होते हैं। ली जिकी अपने वीडियो में बहुत कम बोलती हैं और उनके वीडियो में नेचर साउंड या कुकिंग की आवाजें बैकग्राउंड में आती है।

li ziqi food blogger has gained recognition from Chinese recipe, earning in crores
ली जिकी - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन में हो गई थी अनाथ
बेहद कम उम्र में ली जिकी के माता-पिता दुनिया से चले गए, तो वह दादा-दादी के सेथ रहने लगी। गरीबी के चलते पढ़ाई करना मुश्किल था और उनकी सौतेली मां भी बहुत अत्याचार करती थी। ली जब पांचवी कक्षा में पढ़ रही थी, तो उनके दादा जी गुजर गए। ऐसे में उनकी पढ़ाई भी बंद हो गई। 14 साल की उम्र में घर का खर्च चलाने के लिए ली कभी वेट्रेस बनी, तो कभी नाइट क्लब में डीजे बजाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
li ziqi food blogger has gained recognition from Chinese recipe, earning in crores
ली जिकी - फोटो : सोशल मीडिया

घर खर्च के लिए शुरू किया वीडियो बनाना
साल 2012 में ली की दादी बीमार हुई, तो उनकी देखभाल के लिए वह उनके साथ रहने लगी। इसके साथ ही वह चाइनीज वेबसाइट के साथ जुड़ी और हाथ से बने एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट बनाने लगी। इसके बाद साल 2015 में ली अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगी। शुरुआत में वो वीडियो की एडिटिंग स्किल में तो असफल रहीं।

विज्ञापन
li ziqi food blogger has gained recognition from Chinese recipe, earning in crores
ली जिकी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2016 में ली के एक वीडियो पर एक मशहूर वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म के सीईओ की नजर पड़ी। उन्होंने इस वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म के फ्रंट पेज पर डाले, तो ली को शोहरत मिलने लगी। आज ली के यूट्यूब पर 1.17 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे, वहीं अन्य प्लेटफॉर्म भी उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। आज के समय में ली जिकी की सलाना कमाई करीब 51 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed