Leopard CoW Video: घास खा रही गाय के पीछे चुपके से पहुंच गया तेंदुआ, फिर जो हुआ वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई जानवरों की लड़ाई के वीडियो भी शामिल होते हैं। अब इन दिनों शिकार की तलाश में घूम रहे एक तेंदुए का वीडियो सामने आया है।
विस्तार
Leopard CoW Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई जानवरों की लड़ाई के वीडियो भी शामिल होते हैं। अब इन दिनों शिकार की तलाश में घूम रहे एक तेंदुए का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vikrantsmaik नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। कार में बैठे एक शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि गाय के पीछे एक तेंदुआ धीरे-धीरे जा रहा है।
तेंदुए की इस हरकत से बेखौफ गाय सड़क के किनारे घास खाते हुए दिख रही है। तभी अचनाक से तेंदुआ उसके पीछे पहुंच जाता है। लेकिन अचानक कार से तेज हेडलाइट्स चमकती है जिसकी वजह से तेंदुआ डरकर भाग जाता है।
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं जबकि पांच हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। तेंदुए को गाय पीछे जाता देख लोगों को लगा कि अब वो अपने शिकार के लिए गाय को मार देगा, लेकिन लगता है कि वह भूखा नहीं था। इसीलिए वह गाय को छोड़कर चला गया।
Asteroid News: धरती पर बड़ा खतरा! यह एस्टेरॉयड ला सकता तबाही, इस साल धरती से हो सकती है टक्कर
एक यूजर ने लिखा है, भाई यह वीडियो बनाते हुए आपको डर नहीं लगा, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इंसान का जानवरों के करीब जाने का परिणाम है। वह अपनी मूल प्रवृत्ति और व्यवहार को खोते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन शेर, तेंदुआ और बाघ का शिकार करते हुए वीडियो देखने को मिलते हैं। जानवरों के कई वीडियो को देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं।