फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Last Road of the World: इस आखिरी सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी

Wed, 05 Apr 2023 12:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
last road of the world e 69 highway where world ends near north pole glacier in norway europe
Last Road of the World - फोटो : iStock

Last Road of the World: दुनिया की कई जगहें आप घूम चुके होंगे। क्या आपके मन में कभी ऐसा सवाल आया कि दुनिया कहां खत्म होती है और दुनिया आखिरी छोर क्या है? हो सकता है कि आपके मन में यह सवाल नहीं आया हो, लेकिन एक ऐसी जगह है, जहां माना जाता है कि दुनिया खत्म हो जाती है। यह जगह एक सड़क है जिसे दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है। माना जाता है कि इस सड़क के बाद दुनिया खत्म हो जाती है। 



इस सड़क का नाम ई-69 हाइवे है जिसे दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है। यूरोपियन देश नॉर्वे में ई-69 हाइवे स्थित है। बताया जाता है कि इस हाइवे के खत्म होने के बाद सिर्फ ग्लेशियर और समुद्र नजर आता है और इसके सिवाय कुछ नहीं दिखाई देता है।  ई-69 हाइवे 14 किलोमीटर लंबा है। इस हाइवे पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां गाड़ी चलाना और अकेले पैदल चलना मना है। आइए जानते हैं दुनिया के आखिर सड़क की कहानी...

last road of the world e 69 highway where world ends near north pole glacier in norway europe
last road of the world - फोटो : iStock

14 किलोमीटर लंबे ई-69 हाइवे को दुनिया का आखिरी छोर माना जाता है। पृथ्वी का सबसे सुदूर उत्तरी बिंदु नॉर्थ पोल यानी उत्तरी ध्रुव है, जहां पर धरती की धुरी घूमती है। यह नार्वे का आखिरी छोर है। यहां से आग जाने वाली सड़क को दुनिया की आखिरी सड़क कहा जाता है। धरती की छोर और नॉर्वे को ई-69 हाइवे जोड़ता है। इस हाइवे के आगे कोई दूसरी सड़क नहीं है। सिर्फ बर्फ ही बर्फ और समुद्र ही समुद्र नजर आता है। 
 

last road of the world e 69 highway where world ends near north pole glacier in norway europe
last road of the world - फोटो : iStock
दुनिया की आखिरी सड़क को देखने के लिए लोग वहां जाना चाहते हैं, लेकिन इस सड़क पर अकेले जाना और गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध है। अगर आप इस आखिरी सड़क पर घूमना चाहते हैं, ग्रुप जाना पड़ेगा, क्योंकि सिर्फ बर्फ ही बर्फ होने की वजह से लोग अक्सर रास्ता भूल जाते हैं। इसके साथ ही यह इलाका बेहद ठंडा है। इसकी वजह से इस सड़क पर कोई अकेले नहीं जाता है। 

Asteroid News: धरती की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, मिसाइल से भी है तेज स्पीड
 
विज्ञापन
विज्ञापन
last road of the world e 69 highway where world ends near north pole glacier in norway europe
last road of the world - फोटो : iStock

इस सड़क की सबसे हैरानी वाली बात यह है कि  उत्तरी ध्रुव के पास स्थित है। इसकी वजह से यहां सर्दियों के मौसम में सिर्फ रात ही होती है, जबकि गर्मियों के मौसम कभी सूरज नहीं डूबता है। 

Weird Village: दुनिया का अनोखा गांव, जहां घर के बाहर नहीं खेलते हैं बच्चे, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
last road of the world e 69 highway where world ends near north pole glacier in norway europe
last road of the world - फोटो : iStock

6 महीने तक नजर नहीं आता है सूरज

कभी-कभी ऐसा होता है कि यहां पर लगातार छह महीने तक सूरज नहीं निकलता है और सिर्फ रात होती है। 6 महीने तक लोग रात के अंधेरे में ही रहते हैं। गर्मी में यहां तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, तो वहीं ठंड में यहां -45 डिग्री से नीचे तापमान चला चला जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed