फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इस सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया, भूलकर भी यहां अकेले नहीं जाते लोग

Tue, 16 Nov 2021 11:03 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 16 Nov 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
last road of the world  E-69 highway Norway in north pole where you have to go alone
इस सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया - फोटो : istock

आपके दिमाग में कभी न कभी ये सवाल जरूर आया होगा कि दुनिया कहां खत्म हो रही है या दुनिया का आखिरी छोर क्या है? लेकिन शायद ही आपको इस सवाल का जवाब मिल पाया होगा। दुनिया के आखिरी छोर का पता नहीं, लेकिन एक ऐसी सड़क जरूर है जिसे दुनिया का आखिरी सड़क माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस सड़क के बाद दुनिया खत्म हो जाती है।



इस सड़क का नाम E-69 है। इससे पहले आपने शायद ही कभी इस सड़क के बारे में सुना हो। E-69 सड़क को दुनिया का सबसे आखिरी सड़क माना जाता है। ई-69 एक हाइवे है, जो करीब 14 किलोमीटर लंबा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हाइवे पर ऐसी कई जगहें हैं, जहां अकेले पैदल चलना या फिर यहां गाड़ी चलाना भी मना है। तो चलिए आज जानते हैं इस सड़क के बारे में जिसे दुनिया की आखिरी सड़क कहा जाता है... 

last road of the world  E-69 highway Norway in north pole where you have to go alone
इस सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया - फोटो : istock

इस सड़क को दुनिया का सबसे अंतिम छोर माना जाता है। नॉर्थ पोल यानी उत्तरी ध्रुव के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, जो पृथ्वी का सबसे सुदूर उत्तरी बिंदु है। ये वही बिंदु है, जहां पर पृथ्वी की धुरी घूमती है। ये नॉर्वे का आखिरी छोर है। यहां से आगे जाने वाले रास्ते को ही दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है। इसका नाम ई-69 है, जो पृथ्वी के छोर और नॉर्वे को जोड़ती है। ये वो सड़क है, जिसके आगे कोई सड़क ही नहीं है। बस बर्फ ही बर्फ और समुद्र ही समुद्र दिखाई देता है।


 
last road of the world  E-69 highway Norway in north pole where you have to go alone
इस सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया - फोटो : istock

दुनिया की आखिरी सड़क होने की वजह से लोग इस पर जाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि दुनिया का आखिरी छोर कैसा लगता है। लेकिन यहां अकेले जाना या ड्राइविंग करना प्रतिबंधित है। अगर आपको दुनिया की आखिरी सड़क की सैर करनी है तो आपको ग्रुप में जाना पड़ेगा, क्योंकि बर्फ ही बर्फ होने की वजह से यहां जाने वाले अक्सर रास्ता भूल जाते हैं। इसके अलावा ठंड भी बहुत ज्यादा होती है, इसलिए 14 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर कोई भी अकेला नहीं जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
last road of the world  E-69 highway Norway in north pole where you have to go alone
इस सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया - फोटो : istock
जानिए और भी हैरान करने वाली बातें

इस जगह के बारे में हैरान करने वाली बात ये है कि ये सड़क उत्तरी ध्रुव के पास है, जिसके चलते सर्दियों के मौसम में यहां रात ही रात होती है। वहीं गर्मियों के मौसम में यहां सूरज कभी नहीं डूबता है। कभी-कभी तो यहां छह महीने तक लगातार सूरज दिखाई ही नहीं देता और रात ही रात होती है। यानी करीब 6 महीने तक लोग रात के अंधेरे में ही रहते हैं। गर्मी में यहां तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस के आस-पास होता है, जबकि ठंड में ये -45 डिग्री तक नीचे चला जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed