{"_id":"5d5823fe8ebc3e89986351be","slug":"krubera-cave-is-the-second-deepest-known-cave-on-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है दुनिया की दूसरी सबसे गहरी गुफा, जिसे देखने मात्र से ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये है दुनिया की दूसरी सबसे गहरी गुफा, जिसे देखने मात्र से ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे
दुनिया में कई हैरान कर देने वाली और आश्चर्यजनक जगहें हैं। ऐसी ही एक जगह है जॉर्जिया के अबखाजिया में, जिसे दुनिया की दूसरी गहरी गुफा कहा जाता है। यह गुफा इतनी गहरी है कि ऊपर से देखने मात्र से ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
2 of 5
क्रुबेरा गुफा
- फोटो : Social media
इस गुफा का नाम क्रुबेरा गुफा। इसकी गहराई 2197 मीटर यानी 7208 फीट है। वैसे तो यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन यह एक बहुत ही दुर्गम इलाका है, इसलिए यहां पर साल में केवल चार महीने ही जाने लायक मौसम रहता है।
3 of 5
क्रुबेरा गुफा
- फोटो : Social media
क्रुबेरा गुफा की खोज साल 1960 में हुई थी। इसे गुफा को वोरोन्या गुफा के नाम से भी जाना जाता है। वोरोन्या का मतलब होता है कौओं की गुफा। इसको यह नाम इसलिए मिला, क्योंकि जब साल 1980 में पहली बार इस गुफा में प्रवेश किया गया तो वहां पर कौओं के बहुत सारे घोंसले बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रुबेरा गुफा
- फोटो : Social media
वैसे तो इस गुफा के अंदर कई खोजी दल जा चुके थे, लेकिन साल 2012 में विभिन्न देशों के 59 खोजियों का एक दल जब इसमें उतरा, तो इसकी गहराई 2197 मीटर यानी 7208 फीट नापी। इस दल ने गुफा के अंदर कुल 27 दिन बिताये थे।
विज्ञापन
5 of 5
क्रुबेरा गुफा
- फोटो : Social media
इस गुफा में जाने के लिए लोगों को आसानी से इजाजत नहीं मिलती है। दरअसल अबखाजिया ने साल 1999 में अपने आप को जॉर्जिया से अलग स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था, जबकि जॉर्जिया अभी भी इसे अपना हिस्सा मानता है। यही वजह है कि इस जगह को लेकर हमेशा मतभेद बने रहते हैं और इससे पर्यटकों को परेशानी होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।