फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

77 की उम्र में मॉडलिंग के लिए क्यों मजबूर हैं ये बूढ़ी महिला

Sat, 20 Jul 2019 11:18 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 20 Jul 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
korean grandmother choi soon becomes model in age of 77 years
- फोटो : social media

आर्थिक तंगी के कारण इंसान कुछ भी करने को तैयार रहता है। अपनी परेशानी को दूर करने के लिए वो हर कोशिश करते हैं जिससे उनकी समस्या दूर हो सके। ऐसा ही एक मामला सामने आया है दक्षिण कोरिया से, जहां एक 77 साल की बुजुर्ग महिला युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। दरअसल, बुजुर्ग महिला कर्ज में डूबी हुई हैं और अपनी इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया है।

korean grandmother choi soon becomes model in age of 77 years
- फोटो : social media

बुजुर्ग महिला चोई सून दक्षिण कोरियाकी रहने वाली हैं और हॉस्पिटल में काम करती थीं। उनको मॉडल बनने का आइडिया एक टीवी विज्ञापन देखकर आया था। चोई फैशन आइकन बनने के साथ-साथ वह कोरिया की सबसे बुजुर्ग मॉडल बन गई हैं। चोई सून सियोल फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद ही चर्चा में आ गई थीं। 

korean grandmother choi soon becomes model in age of 77 years
- फोटो : social media

चोई का जीवन संघर्षभरा रहा है। आर्थिक समस्याओं के बीच पली-बढ़ी चोई को पति के छोड़ने के बाद बच्चों की परिवश की जिम्मेदारी उन पर थी। पिछले कई सालों से वह हॉस्पिटल में काम कर रही थीं, ताकि उनका कर्ज उतर सके। चोई का कहना है कि मेरे पास आमदनी का कोई और जरिया नहीं था, कमाई का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में ही जा रहा था। तनाव बढ़ चुका था। इसलिए मैंने ठानी कि जीवन को बदलना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
korean grandmother choi soon becomes model in age of 77 years
- फोटो : social media

चोई ने बताया कि टीवी पर विज्ञापन देखने के बाद मॉडल बनने का ख्याल आया। इसके बाद मॉडलिंग क्लासेस के लिए आवेदन की और तैयारी शुरू कर दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों से तारीफ सुनकर अच्छा लग रहा है। असल जिंदगी के साथ-साथ लोग सोशल मीडिया पर भी मुझे पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
korean grandmother choi soon becomes model in age of 77 years
- फोटो : social media

चोई के अनुसार मॉडलिंग के लिए बाल डाई भी नहीं करना पड़ता। जब वह हॉस्पिटल में काम करती थीं तो सफेद बाल छिपाने के लिए उन्हें डाई करना पड़ता था। क्योंकि कोई मरीज नहीं चाहता था कि कोई बुजुर्ग उनकी देखभाल करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed