{"_id":"60c7596f8ebc3e59b4438e9e","slug":"know-why-rainbows-are-formed-in-the-sky-after-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद: कभी-कभी आसमान में दिखते हैं दो इंद्रधनुष, एक सीधा और एक उल्टा, आखिर ऐसा क्यों?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बारिश के बाद: कभी-कभी आसमान में दिखते हैं दो इंद्रधनुष, एक सीधा और एक उल्टा, आखिर ऐसा क्यों?
इंद्रधनुष तो आमतौर पर हम सभी लोगों ने देखा होगा, जो अक्सर हमें बरसात के मौसम में आसमान साफ होने पर दिखाई देता है। दरअसल, बारिश के मौसम आसमान में धनुष के आकार में सात रंगों से बनी आकृति होती है, जिसे इंद्रधनुष कहते हैं। भारतीय हिन्दू संस्कृति में इंद्र को वर्षा का देवता माना जाता है। ऐसे में सूर्य एवं जल के मेल पर, जो धनुष रुपी आकृति बनती हैं, उसे इंद्र के धनुष की संज्ञा दी जाती है। कुछ लोग इसे इंद्र का सप्तरंगी झुला भी कहते हैं, क्योंकि इसमें सात अलग-अलग रंग होते हैं। इंद्रधनुष के सभी रंग बेहद सुहावने और अद्भुत होते हैं। वैसे इंद्रधनुष का बनना एक प्राकृतिक घटना है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये इंद्रधनुष आखिर बारिश के बाद आसमान में क्यों बनते हैं? असल में इसके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा हुआ है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यह बेहद ही रोचक और हैरान करने वाली जानकारी है।
अगर आपको विज्ञान की थोड़ी सी भी जानकारी हो तो आपको पता होगा कि सूर्य के प्रकाश में सात प्रकार के रंग मौजूद होते हैं - बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी और लाल, जिसे संक्षेप में 'बैनीआहपीनाला' भी कहते हैं। इन रंगों का पता प्रिज्म के जरिए चलता है। इंद्रधनुष असल में प्रकृति का प्रिज्म है। दरअसल, पानी की छोटी-छोटी बूंदें पारदर्शी प्रिज्म का काम करती हैं। जब सूर्य का प्रकाश उनसे होकर गुजरता है तो वो सात अलग-अलग रंगों में टूट जाता है। इसी वजह से हमें इंद्रधनुष दिखाई पड़ते हैं।
इंद्रधनुष में लाल रंग का प्रकाश सबसे ऊपर दिखाई पड़ता है जबकि बैंगनी रंग का प्रकाश सबसे नीचे। माना जाता है कि बारिश की बूंदों के बीच अगर धूप भी निकला हो तो सूर्य की तरफ मुंह करके देखने पर इंद्रधनुष जरूर दिखाई पड़ता है। हालांकि हमेशा ऐसा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंद्रधनुष (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
आपने शायद ध्यान ना दिया हो, लेकिन कभी-कभी आसमान में एक नहीं बल्कि दो-दो इंद्रधनुष दिखाई पड़ते हैं। दरअसल, एक ही जगह मौजूद बारिश की बूंदों के बार-बार धूप के संपर्क में आने पर ही दो इंद्रधनुष दिखाई देखने को मिलते हैं।
इंद्रधनुष से निकली रंगीन रोशनी जैसे ही सफेद में बदलती है, वैसे ही उसका संपर्क बारिश की दूसरी बूंदों से हो जाता है और प्रकाश फिर से अलग-अलग रंगों में बिखर जाता है, लेकिन यह क्रम उल्टा होता है। यानी एक इंद्रधनुष सीधा दिखता है और एक उल्टा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।