{"_id":"6221e374790e7a57c10a1084","slug":"know-the-reason-that-why-2-american-space-scientists-are-imprisoned-here-in-russia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस में यहां पर कैद हैं अमेरिका के दो वैज्ञानिक! जानिए क्या है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Russia Ukraine War: रूस में यहां पर कैद हैं अमेरिका के दो वैज्ञानिक! जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 04 Mar 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रूस में कैद हैं अमेरिका के 2 वैज्ञानिक!
- फोटो : instagram/ kowalskinat0r
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना मिसाइल से हमले कर रही है जिसमें भारी नुकसान हुआ है। रूस ने यूक्रेन के जेपोरीजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा जमा लिया है। रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच अब दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे के बीच अमेरिका के दो वैज्ञानिक रूस की राजधानी मास्को में एक कैप्सूल के अंदर कैद हैं।
माना जा रहा है कि इन वैज्ञानिकों को युद्ध के बारे में जानकारी नहीं है। यह दोनों वैज्ञानिक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के 8 महीने लंबे चलने वाले स्पेस एक्सपेरिमेंट का हिस्सा हैं। एक तरफ अमेरिकी नागरिक रूस से जल्द से जल्द निकलने में लगे हैं, तो वहीं वैज्ञानिकों को शायद इस गंभीर मामले के बारे में कोई अंदाजा नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
2 of 4
रूस में कैद हैं अमेरिका के 2 वैज्ञानिक!
- फोटो : instagram/Nasa
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा अंतरिक्ष यात्रियों के रियल एक्सपीरियंस को जानने के लिए एक एक्सपेरिमेंट कर रही है। इस एक्सपेरिमेंट में 6 लोगों को शामिल किया गया है जो कैप्सूल में बंद हैं। इसमें शामिल अमेरिकी वैज्ञानिकों का नाम विलियम ब्राउन और एशले कोवाल्स्की है। इसके अलावा इसमें 3 रूस के नागरिक हैं जबकि एक अमीरात का नागरिक है।
3 of 4
रूस में कैद हैं अमेरिका के 2 वैज्ञानिक!
- फोटो : instagram/Nasa
नासा के मिशन के तहत इन वैज्ञानिकों को नंवबर में कैप्सूल में भेजा गया था। अब ये सभी वैज्ञानिक जुलाई तक इसी में रहेंगे। वह बाहरी दुनिया से सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक लेटर्स के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास और कोई माध्यम नहीं है। एक्सपेरिमेंट में शामिल एक कॉर्डिनेटर इलेक्ट्रॉनिक लेटर्स को एक सुरक्षित सर्वर पर अपोलड करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रूस में कैद हैं अमेरिका के 2 वैज्ञानिक!
- फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्सपेरिमेंट में शामिल विलियम ब्राउन की जंग से पहले एक दोस्त से बात हुई थी, लेकिन यह जानकारी नहीं है कि उनको इस जंग के बारे में पता है या नहीं। उनको इस युद्ध के बारे में कोई जानकारी दी गई है या नहीं। इस बारे में नासा ने भी कुछ नहीं बताया है। नासा की तरफ से यह भी नहीं बताया गया है कि यह एक्सपेरिमेंट जारी रखेगा या बंद करने की योजना बना रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।