फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: आखिर रात में क्यों और कैसे चमकते हैं जुगनू?

Mon, 22 Mar 2021 10:31 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 22 Mar 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
know the mystery behind firefly glow at night
जुगनू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

रात के अंधेरे में जुगनुओं को उड़ते देख हर कोई रोमांचित हो जाता है। वैसे शहरों में तो ये बहुत कम दिखआई देते हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में इनकी संख्या काफी है। हालांकि, अब गांवों में भी जुगनू धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। आपने कभी ये सोचा है कि जुगनू रात में क्यों चमकते हैं? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ये बताएंगे कि जुगनू रात में क्यों और कैसे चमकते हैं।

know the mystery behind firefly glow at night
जुगनू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जुगनुओं के चमकने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य अपने साथी यानी मादा जुगनुओं को आकर्षित करना और अपने लिए भोजन तलाशना होता है। जुगनूओं की चमक तीन तरह के रंग की होती है- हरा, पीला और लाल। मादा जुगनू जंगलों में पेड़ों की छाल में अपने अंडे देती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जुगनूओं के अंडे भी चमकते हैं।

know the mystery behind firefly glow at night
जुगनू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपको जुगनुओं के बारे में जानकारी ना हो, तो आप पहचान नहीं सकते हैं कि वो जुगनू मादा है या नर। आपको बता दें कि मादा जुगनुओं के पंख नहीं होते हैं, इसलिए वो एक ही जगह पर चमकती हैं, जबकि नर जुगनूओं के दो पंख होते हैं, इसलिए वो उड़ते हुए चमकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the mystery behind firefly glow at night
जुगनू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो भारत में भी काफी संख्या में जुगनू पाए जाते हैं, लेकिन अधिक रोशनी से चमकने वाले जुगनू अधिकतर वेस्टइंडीज और दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते हैं।

विज्ञापन
know the mystery behind firefly glow at night
जुगनू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

जुगनूओं की खोज वर्ष 1667 में रॉबर्ट बायल नाम के एक वैज्ञानिक ने की थी। पहले यह माना जाता था कि जुगनुओं के शरीर में फास्फोरस होता है और इसी की वजह से ये चमकते रहते हैं, लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने इस बात को नकार दिया। इतालवी वैज्ञानिक स्पेलेंजानी ने 1794 में ये साबित किया कि बताया कि जुगनू फास्फोरस की वजह से नहीं बल्कि ल्युसिफेरेस नामक प्रोटीनों के कारण चमकते हैं। ये प्रोटीन मुख्य रूप से पाचन से संबंधित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed