फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के सबसे अजीब से दिखने वाले प्राणी जो हैं बेहद खतरनाक

Mon, 09 Sep 2019 11:37 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 09 Sep 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
know about weird creature in the world
- फोटो : social media

दुनियाभर में तमाम तरह के जीव मौजूद हैं, जिन्हें अधिकांश तौर पर हम लोगों ने नहीं देखा होगा। इन्हें पृथ्वी के सबसे अनोखे जीवों के रूप में माना जाता है। जब आप इन्हें पहली बार देखेंगे तो यकीन नहीं होगा कि ये सारे जीव पृथ्वी पर रहते हैं या किसी दूसरे ग्रह पर रहते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन जीवों के बारे में जिनके बारे में न आपने सुना होगा और न ही कभी देखा होगा। 

Trending Videos
know about weird creature in the world
- फोटो : social media

नेकेड मोल रैट
नेकेड मोल रैट नाम का ये अजीब जीव पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है। ये एक खास तरह का चूहा होता है। लेकिन इसकी स्किन आम चूहों की तरह नहीं होती है। इसे करीब से देखने पर आपको पता चलेगा कि जैसे किसी ने इसकी स्किन निकाल ली है। नेकेड मोल रैट की खासियत यह होती है कि इसके शरीर पर एक भी बाल नहीं होता है। लेकिन इसके शरीर की चमड़ी किसी बुजुर्ग की तरह होती है। 

know about weird creature in the world
- फोटो : social media

सैंगा एंटीलोप
सैंगा एंटीलोप नाम का ये जानवर किसी हिरन के जैसे दिखते हैं, लेकिन ये हिरन होते नहीं हैं। इस खास प्राणी की लंबी नाक होती है, जो देखने में बहुत ही भद्दी लगती है। ये नाक इस जानवर को दूसरे जानवरों से अलग बनाती है। ये खास तरह का जानवर रूस और कजाकिस्तान में पाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about weird creature in the world
- फोटो : social media

पिंक फेयरी आर्माडिलो
पिंक फेयरी आर्माडिलो नाम का ये जीव किसी चूहे के जैसे लगता है। इसके शरीर के ऊपरी हिस्से को जब आप देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि इसपर कोई परत अलग से लगाई गई है। ये जीव खुदाई करने में माहिर होता है। ये जमीन को इतनी तेजी से खोदता है कि ऐसा लगता है कि वह पानी में तैर रहा है। 

विज्ञापन
know about weird creature in the world
- फोटो : social media

लैम्प्रे मछली
लैम्प्रे नाम की ये मछली आर्कटिक महासागर में पाई जाती है। जिसे देखकर किसी को भी डर लग जाए। ऐसा माना जाता है कि अपने नुकीले दांत और लंबी जीभ वाली यह मछली एक बार किसी शिकार को पकड़ ले, तो फिर उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। ये मछली अपने शिकार को खाती नहीं है बल्कि उसपर अपने दांत गड़ा देती है। वो ऐसा कई दिन तक किए रहती है उसके बाद शिकार की मौत हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed