{"_id":"60e2da088ebc3edbc5781b66","slug":"know-about-top-5-countries-with-perfect-climate-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: अच्छे मौसम वाले वो देश, जहां एक ही समय पर कहीं निकलती है धूप, तो कहीं होती है तेज बारिश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: अच्छे मौसम वाले वो देश, जहां एक ही समय पर कहीं निकलती है धूप, तो कहीं होती है तेज बारिश
जून का महीना अपनी रिकॉर्ड गर्मी के लिए लगातार खबरों में बना रहा। इस महीने भी कई ठंडे देश फिलहाल भीषण गर्मी से बेहाल हैं। बात कनाडा की ही करें, तो यहां पारा 50 के पास पहुंच गया है। इतना ही नहीं गर्मी के कारण लगातार लोगों की जानें जा रही हैं। बेहद ठंडे इलाके साइबेरिया समेत रूस के कई हिस्सों में भी यही हाल है। इन इलाकों में बिल्कुल भारत के गर्म राज्यों जैसे हालात हो गए हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हर तरह का मौसम देखने को मिलता है। इन देशों में एक ही समय पर कुछ इलाकों में तेज धूप निकली होती है, तो कुछ हिस्सों में बारिश हो रही होती है।
बात अगर न्यूजीलैंड की ही करें, तो यहां हर तरह का मौसम देखने को मिल जाता है। ये एक ऐसा देश है, जिसे बर्फबारी पसंद करने वाले लोग भी पसंद करते हैं और वॉटर स्कीइंग करते लोग भी।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
न्यूजीलैंड में पहाड़ों की श्रृंखला भी है और घने जंगलों को मिलाकर बने नेशनल पार्क भी। विशेष प्राकृतिक बनावट के कारण यहां का मौसम भी अलग-अलग है, जैसे उत्तरी हिस्सों में गर्मी है, तो पश्चिमी हिस्सों में पहाड़ों के कारण सर्दी और बारिश का मौसम होता है।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अमेरिका भी कुछ इसी तरह का देश है, जहां अलग-अलग राज्यों में एकदम अलग-अलग मौसम रहता है। अलास्का में बर्फ है, तो पश्चिमी हिस्सों में रेगिस्तान फैला हुआ है। मौसम और भौगोलिक आधार पर अमेरिका को 6 मुख्य जगहों में बांटा गया है, ताकि मौसम के मुताबिक कई प्रशासनिक फैसले लिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यूरोप और अफ्रीका के बीच बसा देश स्पेन भी इसी श्रेणी में आता है। इस देश की सीमा से तीन तरह के समुद्र तट लगते हैं। आधुनिकता के साथ-साथ इस देश में द्वीप का प्राकृतिक सौंदर्य भी है। यहां का कैनेरी द्वीप सैलानियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है, जहां गर्मियों में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, तो सर्दी में 15 डिग्री रहता है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दक्षिण यूरोपीय देश इटली के मौसम में भी अच्छी विविधता देखने को मिलती है। वैसे तो यहां ज्यादातर पहाड़ हैं, लेकिन समतल जमीन और बीच भी देखने को मिल जाता है। मौसम के लिहाज से इटली की गिनती दुनिया के अच्छे देशों में होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।