फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: क्या मधुमक्खियां नीले रंग का भी शहद बनाती हैं?

Fri, 11 Jun 2021 06:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 11 Jun 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
know about mysterious bees which gives blue honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शहद एक ऐसा पदार्थ है, जिसे दुनियाभर में स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण इसे आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। शहद न सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, आयरन और आयोडीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर शहद के सेवन से शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति आती है। कई तरह के रोगों से लड़ने के लिए शहद शक्ति देता है। शहद केवल मधुमक्खियां ही बना पाती हैं, जो सुनहरे रंग का होता है। लेकिन बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि शहद नीले रंग का भी होता है।




 

बता दें कि नीले रंग का शहद भी मधुमक्खियां ही बनाती हैं। हालांकि, ये एक केवल संयोग मात्र था और मधुमक्खीपालकों ने पाया की उनकी मधुमक्खियां अचानक ही नीला शहद बनाने लगीं। इसकी पड़ताल करने पर उन्होंने जो देखा वह बहुत हैरान करने वाला था।

know about mysterious bees which gives blue honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नीले रंग की शहद वाली ये घटना फ्रांस की है। साल 2012 में उत्तरपूर्वी फ्रांस के रिबेयूविले कस्बे के मधुमक्खीपालकों ने पाया कि उनकी मधुमक्खियां अचानक ही रहस्यमय तरीके से अलग ही रंग का शहद बनाना शुरू कर दिया है।

know about mysterious bees which gives blue honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मधुमक्खीपालकों ने मधुमक्खियों के द्वारा नीले रंग का शहद बनाने के पीछे का वजह जानने की कोशिश में जुट गए और कुछ महीनों बाद उन्होंने इसका कारण खोज निकाला। उन्होंने पाया कि मधुमक्खियां कस्बे के पास स्थित बायोगैस संयंत्र के कचरे को खा रही हैं, जिससे वे यह खास रंग का शहद बना पा रही हैं। नीले रंग का शहद बेचने योग्य नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about mysterious bees which gives blue honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपको बता दें कि फ्रांस से पहले अमेरिका के कैलीफोर्निया में भी मधुमक्खियों ने अचानक ही नीला शहद बनाना शुरू कर दिया था। उसकी पड़ताल में इतना ही पता चला कि मधुमक्खियां ऐसा पराग लाने लगी थीं, जिससे इसका रंग नीला हो जाता था।

विज्ञापन
know about mysterious bees which gives blue honey
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उल्लेखनीय है कि नीला शहद एक और तरीके से भी तैयार किया जाता है। इसके लिए साधारण शहद में मशरूम डाला जाता है, जिसके कुछ समय बाद शहद का रंग नीला-भूरा रंग ले लेता है। लेकिन शहद में मशरूम को दो महीने के आसपास के लंबे समय तक रखना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed