सोशल मीडिया पर आए दिन न जाने ऐसी कई फोटो और वीडियो वायरल होती रहती हैं, जिनमें से किसी को देखकर हंसी आती है, तो वहीं कई पोस्ट ऐसे होते हैं जो भावुक कर देते हैं। कुछ इसी तरह ही आजकल एक वीडिया ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चे को देख आप भावुक हो जाएंगे और उसकी मदद के लिए प्रार्थना करेंगे। लेकिन बाद में बच्चे की करतूत पर आप हंस पड़ेंगे।
वीडियो: जब बच्चे ने पानी में डूबने का किया नाटक, तो घरवालों ने कुछ इस तरह ली खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चे ने जबरदस्त ड्रामा किया है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि यह बच्चा बहते हुए पानी में रस्सी पकड़ कर रो रहा है। ऐसा लग रहा है कि वो डूब रहा है और रस्सी पर उसकी पकड़ ढ़ीली होती जा रही है। जबकि उसके सामने घर के अन्य लोग भी पानी में नहा रहे हैं। इसके बाद यह बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है। बच्चे को रोता देख उसके पास एक लड़की आती है।
बच्चे की करतूत को देख लड़की मुस्करा कर प्रतिक्रिया देती है। इसके बाद वो झुककर बच्चे के दोनों पैर को पकड़कर जमीन पर रख देती है। अपने पैर को जमीन पर रखकर बच्चा कुछ सेकेंड के लिए अचंभित हो जाता है कि ये कैसे हो गया? इसके बाद वह अपने कान को पकड़कर कुछ सोचने लगता है।
Problems are not big or small...
It is how big or small is your understanding 🙏 pic.twitter.com/4PlqISy0WM
बता दें कि इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 40 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है और 4 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।