फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अनोखी कबड्डी प्रतियोगिता में लीजिए भाग, इनाम में मिलेगा बकरा, मुर्गा और भी बहुत कुछ

Thu, 12 Sep 2019 05:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi competition in gariaband Chhattisgarh Unique Prize Pamphlet viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

प्रतियोगिता चाहे कोई भी हो, इनाम में तो कप, मेडल या रुपये-पैसे ही मिलते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक ऐसी कबड्डी प्रतियोगिता होने वाली है, जो अपने इनाम की वजह से राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

Kabaddi competition in gariaband Chhattisgarh Unique Prize Pamphlet viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दादरगांव पुराना में होने वाली इस कबड्डी प्रतियोगिता में आयोजकों ने इनाम के तौर पर विजेताओं को कुछ ऐसा देने की घोषणा की है, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी अंदाजा लगाया होगा। 

Kabaddi competition in gariaband Chhattisgarh Unique Prize Pamphlet viral
कबड्डी प्रतियोगिता के अनोखे इनाम - फोटो : Social media

दरअसल, इस प्रतियोगिता में इनाम के तौर पर बकरा, मुर्गा, मछली और अंडा देने की घोषणा की गई है। अनोखे इनाम का ये पर्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह अनोखी कबड्डी प्रतियोगिता 15 सितंबर को होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabaddi competition in gariaband Chhattisgarh Unique Prize Pamphlet viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इस अनोखी कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार एक नग बकरा है जबकि द्वितीय पुरस्कार 20 किलो मुर्गा, तृतीय पुरस्कार 15 किलो मछली और चतुर्थ पुरस्कार 200 नग अंडा है। 

विज्ञापन
Kabaddi competition in gariaband Chhattisgarh Unique Prize Pamphlet viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल भी दादरगांव पुराना में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, लेकिन उसमें इनाम के तौर पर नकद राशि और स्मृति चिह्न रखे गए थे। शायद इस वजह से प्रतियोगिता में बहुत कम टीमों ने भाग लिया था। यही वजह है कि इस बार आयोजकों ने जीतने वालों को बेहद ही अनोखा इनाम देने की घोषणा की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed