अंतरिक्ष को लेकर मानव सभ्यता की उत्सुकता सदा बरकरार रही है। जीवन की तलाश करने के लिए नासा ने अब तक कई मिशन्स अंतरिक्ष में भेजे हैं। कई बड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि हमें कहीं दूर एलियन लाइफ को ढूंढने की जरूरत नहीं है। शायद हमारे सौर मंडल में ही जीवन मौजूद हो सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो बृहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन के सबूत मिलने की बहुत बड़ी संभावना है। ऐसे में नासा कई बड़े मिशन्स बृहस्पति ग्रह के इस चांद पर भेजने की तैयारी में जुट गया है। अगर भविष्य में यूरोपा पर जीवन के सबूत मिलते हैं तो ये मानव सभ्यता के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धी होगी। पिछले कई सालों से नासा के वैज्ञानिक जुपिटर के इस मून पर शोध कर रहे हैं। शोध से जो आंकड़े सामने आए हैं, वह वाकई चौकाने वाले हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद कई खगोलविद इस बात पर एकमत हैं कि यूरोपा पर जीवन मौजूद हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जुपिटर के इस मून के बारे में -
ज्ञान की बात: बृहस्पति ग्रह के पास मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, ये है वैज्ञानिकों का दावा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन