आमतौर पर जहां लोगों को 100-200 रुपये की चॉकलेट ही महंगी लगती है, वहीं अगर आपसे कहा जाए कि दुनिया में एक चॉकलेट ऐसी भी है, जिसकी कीमत लाखों में है, तो जाहिर है आपको हैरानी तो होगी ही। लेकिन यह बिल्कुल सच है। भारत की मशहूर कंपनी आईटीसी ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बनाई है।
2 of 5
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट
- फोटो : Social media
इस चॉकलेट का नाम 'ट्रिनिटी - ट्रफल्स एक्ट्राऑर्डिनेयर' है। प्रति किलो इस चॉकलेट की कीमत 4.3 लाख रुपये है। सबसे महंगा होने की वजह से इस चॉकलेट का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
3 of 5
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट
- फोटो : Social media
दुनिया के सबसे महंगे चॉकलेट को तीन वैरिएंट में बनाया गया है। पहले वैरिएंट में ताहितियन वनीला बीन्स के साथ टोस्टेड कोकोनट गैनेस है, जबकि दूसरे वैरिएंट में घाना डार्क चॉकलेट और जमैका ब्लू माउंटेन कॉफी का मिश्रण है और तीसरे वैरिएंट में एक्सट्रीम वेस्ट स्रोत से हासिल डॉमिनिक डार्क चॉकलेट है।
4 of 5
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट
- फोटो : Social media
इस चॉकलेट को फ्रांस के मशहूर शेफ फिलिप कॉन्टिसिनी और फैबेल के मास्टर चॉकलेटियर ने मिलकर बनाया है। आपको बता दें कि फिलिप वर्तमान में 'पेस्ट्री ऑफ ड्रीम्स' के सह-संस्थापक और वहां के प्रमुख पेस्ट्री शेफ हैं।
5 of 5
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट
- फोटो : Social media
हाथ से बने एक लकड़ी के बॉक्स में इस चॉकलेट की बिक्री होगी। एक बॉक्स में 15 ट्रफल्स होंगे और प्रत्येक का वजन 15 ग्राम होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि चॉकलेट के इस एक बॉक्स की कीमत एक लाख रुपये रखी गई है।