फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक-दूसरे का खून पीते हैं ये गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड, वजह है बेहद अजीब

Thu, 27 Jun 2019 07:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Italy Couple Drinks each others Blood to Show commitment
खून पीने वाले गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड - फोटो : Social media

अक्सर आपने फिल्मों या टीवी धारावाहिकों में पिशाचों को खून पीते देखा होगा, लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई इंसान ही दूसरे इंसान का खून पीता हो। जी हां, यह बिल्कुल सच है। इटली के रहने वाले एक गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड एक दूसरे का ही खून पीते हैं। इसकी वजह भी बेहद अजीब है।

Italy Couple Drinks each others Blood to Show commitment
खून पीने वाले गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड - फोटो : Social media

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब पांच साल पहले डेनिस नामक शख्स को सर्कस के लिए एक असिस्टेंट की जरूरत थी, जिसके लिए उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन दिया था। इसी माध्यम से डेनिस की इलारिया नामक लड़की से मुलाकात हुई थी। तब से दोनों साथ ही रह रहे हैं। 

Italy Couple Drinks each others Blood to Show commitment
'वैंपायर' लड़की - फोटो : Social media

डेनिस और इलारिया ने एक-दूसरे का खून पीने की शुरुआत तब की थी, जब उन्होंने जर्मनी में एक बार पिशाच पर आधारित एक शो में एक-दूसरे का खून पिया था। उसके बाद से वो अपनी जिंदगी में लगातार ऐसा करने लगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Italy Couple Drinks each others Blood to Show commitment
'वैंपायर' लड़का - फोटो : Social media

खून पीने के दौरान डेनिस और इलारिया दोनों कुछ बातों का खास ध्यान रखते हैं, खासकर गर्मियों के दिनों में, क्योंकि इस मौसम में खून जल्दी ही जम जाता है और वो थक्का बन जाता है। इसलिए दोनों इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि सिरिंज और सूई की मदद से खून निकालने के तुरंत बाद उसे पी लिया जाए। 

विज्ञापन
Italy Couple Drinks each others Blood to Show commitment
खून पीने वाले गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड - फोटो : Social media

डेनिस का कहना है कि खून एक पौराणिक जूस है, यह जिंदगी से जुड़ा होता है। डेनिस और इलारिया दोनों का मानना है कि एक दूसरे के शरीर में खून जाने से प्यार और बढ़ेगा। इसके अलावा दोनों के स्वभाव में भी समानता भी आएगी। यही कारण है कि दोनों एक-दूसरे का खून पीते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed