फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISS: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की कब और कैसे होगी वापसी? नासा ने दिया बड़ा बयान

Sat, 29 Jun 2024 01:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
ISS Nasa Sunita Williams Struck In Space Nasa Says Mission May Be Extend For 90 Days No Hurry
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर नासा का बड़ा बयान - फोटो : PTI

ISS: नासा की भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेसक्राफ्ट बोइंग स्टारलाइनर में आई खराबी के कारण अंतरिक्ष में फंस गई हैं। वह अपने साथी बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर गई थीं, लेकिन अब वहां दोनों अंतरिक्ष यात्री फंस गए हैं। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अब बड़ी जानकारी दी है। उसने कहा कि दोनों अंतरिक्ष यात्री ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में रहेंगे, क्योंकि इंजीनियर बोइंग कैप्सूल में आई समस्याओं को दूर करने में लगे हैं। नासा ने जमीन पर शुक्रवार को जमीन परीक्षण पूरा होने तक वापसी की तारीख तय नहीं की और बताया कि अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित हैं।

नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम मैनेजर स्टीव स्टिच का कहना है कि अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि नासा स्टारलाइनर के मिशन की अधिकतम अवधि को बढ़ाने पर विचार कर रही है। उनका कहना है कि मिशन की अवधि को 45 दिनों से बढ़ाकर 90 दिन तक किया जा सकता है। 

ISS Nasa Sunita Williams Struck In Space Nasa Says Mission May Be Extend For 90 Days No Hurry
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर नासा का बड़ा बयान - फोटो : NASA

दोनों अंतरिक्ष यात्री पांच जून को बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में बैठकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। सालों की देरी और असफलताओं के बाद बोइंग का यह पहला अंतरिक्ष यात्री लॉन्च था। यह मिशन करीब एक एक सप्ताह चलने की उम्मीद थी।
 
ISS Nasa Sunita Williams Struck In Space Nasa Says Mission May Be Extend For 90 Days No Hurry
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर नासा का बड़ा बयान - फोटो : NASA

जब विल्मोर और विलियम्स स्टेशन से जुड़ी थीं, तो इस दौरान उनके पास स्टारलाइनर की जांच के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन थ्रस्टर में खराबी की वजह से नासा और बोइंग को समस्या का विश्लेषण करते समय वापसी की उड़ान में देरी करनी पड़ी। अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेसवॉक में भी परेशानियां आ रही हैं। इस सप्ताह ही एक अंतरिक्ष यात्री के स्पेससूट से पानी लीक होने के कारण स्पेसवॉक को रद्द कर दिया गया। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है और अगले सप्ताह की प्रस्तावित स्पेसवॉक भी रद्द कर दी गई है। 

Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स कब तक आएंगी वापस? जानिए क्या है नासा का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
ISS Nasa Sunita Williams Struck In Space Nasa Says Mission May Be Extend For 90 Days No Hurry
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर नासा का बड़ा बयान - फोटो : NASA

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारलाइनर की उड़ान से पहले रॉकेट में हीलियम रिसाव की दिक्कत सामने आई थी। उड़ान के दौरान कई और रिसाव देखे गए। थ्रस्टर्स के लिए ईंधन पर दबाव डालने के लिए हीलियम का इस्तेमाल होता है।

ISS: अंतरिक्ष में कैसे फंस गईं सुनीता विलियम्स? जानिए धरती पर क्यों नहीं हो पा रही है वापसी

विज्ञापन
ISS Nasa Sunita Williams Struck In Space Nasa Says Mission May Be Extend For 90 Days No Hurry
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर नासा का बड़ा बयान - फोटो : NASA

नासा और बोइंग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर कुछ थ्रस्टर अपनी यात्रा के पहले चरण के समय ही अप्रत्याशित रूप से क्यों फेल हो घए। पांच खराब हुए थ्रस्टर्स में से चार को ठीक कर लिया गया है, लेकिन एक थ्रस्टर के ठीक होने की उम्मीद नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed